Move to Jagran APP

हरिद्वार: सर्वानंद घाट पर जारी है प्रतिकार सभा, संतों ने सरकार पर लगाए यह आरोप

धर्म संसद मामले में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद और जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के बाद सर्वानंद घाट पर संतों की प्रतिकार सभा जारी है। यहां सभा का आयोजन धर्म संसद के संयोजक स्वामी आनंद स्वरूप कर रहे हैं।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:42 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 04:42 PM (IST)
हरिद्वार: सर्वानंद घाट पर जारी है प्रतिकार सभा, संतों ने सरकार पर लगाए यह आरोप
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद] जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के बाद सर्वानंद घाट पर संतों की प्रतिकार सभा जारी है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: धर्म संसद मामले में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद और जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के बाद सर्वानंद घाट पर संतों की प्रतिकार सभा जारी है। सभा का आयोजन धर्म संसद के संयोजक स्वामी आनंद स्वरूप कर रहे हैं। सभा में संतों ने राज्‍य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि संतों के खिलाफ उन्हीं के इशारे पर कार्रवाई की जा रही है।

prime article banner

महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घोषणा की कि धर्म संसद और प्रतिकार सभा का आयोजन पूर्व की भांति होती रहेगी। संतों की ओर से पूर्व घोषित प्रतिकार सभा की आज पूर्णाहुति दी जाएगी। इसी के साथ सत्याग्रह स्थल पर चल रहा शतचंडी यज्ञ भी पूर्णाहुति के साथ रविवार को समाप्त हो जाएगा। यहां स्वामी अमृतानंद का सत्याग्रह जारी है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: धर्म संसद मामले में यति नरसिंहानंद भी गिरफ्तार, जितेन्द्र नारायण की रिहाई को सर्वानंद घाट पर कर रहे थे सत्याग्रह

खानपुर ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन

रुड़की: किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार के नेतृत्व में चौधरी सेठपाल परमार के कैंप कार्यालय पर कार्यकत्र्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सभी को चाहिए कि वह महंगाई को रोकने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाए। इस मौके पर खानपुर के ब्लाक प्रभारी कृष्णापाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की। सरफराज, जौहर सिंह, पोपिन कुमार, जोनू और अनोजपाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुलदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज शर्मा, जितेन्द्र, शोएब, अर्जुन सैनी व जोनी कुमार को महासचिव, सुधीर, बालेश्वर, अभिषेक, सचिन और शुभम को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप कुमार को प्रवक्ता बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार हुआ है ऐसा, यहां 3200 मीटर की ऊंचाई पर बना मतदान केंद्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.