Move to Jagran APP

पिछले दो सालों में घर और बाहर महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार, पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़े दे रहे गवाही

महिला उत्पीड़न के मामलों में ऊधमसिंह नगर सबसे ऊपर है। यहां 2022 में दुष्कर्म के सबसे अधिक 56 मामले सामने आए। अपहरण के मामले में हरिद्वार सबसे ऊपर है।यह हकीकत पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में सामने आई है।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 09:53 AM (IST)
पिछले दो सालों में घर और बाहर महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार, पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़े दे रहे गवाही
उत्‍तराखंड में दहेज उत्पीड़न के मामले भी बढ़े हैं

सोबन सिंह गुसांई, देहरादून : प्रदेश में घर के बाहर ही नहीं, बल्कि घर में भी महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। वर्ष 2020 और 2021 के मुकाबले 2022 में दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न समेत महिलाओं के साथ घटित अन्य अपराधों में हुई बढ़ोतरी इसकी गवाही दे रही है। यह हकीकत पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में सामने आई है।

prime article banner

प्रदेशभर में 119 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना

इन आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि वर्ष 2020 में एक जनवरी से 31 मार्च तक प्रदेशभर में 119 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इसी समयावधि में 2021 में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़कर 162 हो गईं और 2022 में तीन माह में ऐसी 200 घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इसी तरह दहेज उत्पीड़न के मामले भी बढ़े हैं। 2020 में शुरुआती तीन महीनों में विभिन्न थानों में दहेज उत्पीड़न के 201 मामले दर्ज हुए तो 2021 में 266 और 2022 में 267। महिला अपहरण के मामले भी पिछले वर्षों के मुकाबले बढ़े हैं।

वर्ष 2020 में एक जनवरी से 31 मार्च तक महिला अपहरण के 61 तो इसी समयावधि में 2021 में 94 और इस साल 97 मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2020 और 2021 में एसिड अटैक का कोई मामला दर्ज नहीं था, जबकि इस वर्ष एक मामला सामने आया है।

ऊधमसिंह नगर में दुष्कर्म के सर्वाधिक मामले, हरिद्वार में अपहरण के

महिला उत्पीड़न के मामलों में ऊधमसिंह नगर सबसे ऊपर है। यहां 2022 में दुष्कर्म के सबसे अधिक 56 मामले सामने आए। इसके बाद हरिद्वार में दुष्कर्म के आरोप में 51 और देहरादून में 42 मुकदमे दर्ज हुए। वहीं, अपहरण के मामले में हरिद्वार सबसे ऊपर है।

यहां 2022 में अपहरण के 35, देहरादून में 30 और ऊधमसिंह नगर में 16 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। दहेज उत्पीड़न के सर्वाधिक मामले देहरादून जिले में हैं। यहां 2022 में अब तक 119, हरिद्वार में 53 और ऊधमसिंह नगर में 61 मामले दहेज उत्पीडऩ के सामने आए हैं।

महिला उत्पीड़न के मामलों पर एक नजर (एक जनवरी से 31 मार्च तक)

वर्ष- दुष्कर्म- अपहरण- दहेज उत्पीड़न- महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार

2020- 119- 61- 201- 04

2021- 162- 94- 266- 05

2022- 200- 97- 267- 06

पहले रिपोर्ट कम दर्ज की जाती थीं, लेकिन अब सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि महिला अपराध से जुड़े हर मामले में शिकायत दर्ज की जाए। इसके अलावा धीरे-धीरे लोग कानून के प्रति जागरूक हो रहे हैं। महिलाएं शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंच रही हैं। इससे मुकदमों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

- अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.