Move to Jagran APP

प्रेमी की मदद से पति का किया कत्ल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून के सीमांत हनोल क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी के प्रेमी ने एक नेपाली युवक की मदद से वारदात को अंजाम दिया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 09:16 AM (IST)
प्रेमी की मदद से पति का किया कत्ल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार Dehradun News
प्रेमी की मदद से पति का किया कत्ल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। सीमांत हनोल क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी के प्रेमी ने एक नेपाली युवक की मदद से वारदात को अंजाम दिया। पंद्रह दिन बाद मामला खुला। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मृतक के पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

loksabha election banner

घटना हनोल से सटे ठडियार गांव के खेड़ा सटोरी इलाके में हुई। राजस्व उप निरीक्षक जेएस असवाल ने बताया कि गांव में नथुलिया पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी के चकराता के मशक निवासी कुमिया से प्रेम संबंध बन गए। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन नथुलिया बाधक बना हुआ था। उसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और प्रेमी ने हत्या की साजिश रची।

राजस्व पुलिस के अनुसार सात जनवरी को कुमिया एक नेपाली युवक को साथ लेकर हनोल पहुंचा। वहां उन्होंने एक होटल में कमरा लिया और रात वहां से निकलकर पैदल ही खेड़ा सटोरी गांव पहुंचे। नथुलिया के घर पहुंचकर उन्होंने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद रात ही शव टोंस नदी में फेंक दिया। इतने दिनों तक किसी को इसकी कानोंकान खबर नहीं लगी। कुछ दिनों से नथुलिया के गांव में नजर नहीं आने पर गांव में कानाफूसी शुरू हुई। मामला संज्ञान में आने पर राजस्व पुलिस तहकीकात में जुटी।

यह भी पढ़ें: ब्यूटीशियन से दुष्कर्म और हत्या का आरोपित सिपाही सस्पेंड

राजस्व पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में हत्याकांड की मास्टर माइंड नथुलिया की पत्नी होने का पता चला है। राजस्व उपनिरीक्षक असवाल ने बताया कि मुख्य आरोपित कुमिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर शव की बरामदगी के लिए टोंस नदी के किनारे सर्च अभियान चलाया गया। वारदात में शामिल नेपाली मूल के युवक की तलाश की जा रही है, जबकि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: विपुल हत्याकांड का फरार आरोपित भी चढ़ा पुलिस के हत्थे Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.