Move to Jagran APP

जलवायु परिवर्तन से हिमालय के 80 फीसद ग्लेशियरों पर खतरा

हिमालय के 80 फीसद ग्लेशियरों पर जलवायु परिवर्तन से खतरा मंडरा रहा है। यह ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहा है। काराकोरम व गंगा बेसिन के ग्लेश्यिर तेजी से सिकुड़ रहे हैं।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 30 Nov 2017 10:36 AM (IST)Updated: Thu, 30 Nov 2017 08:55 PM (IST)
जलवायु परिवर्तन से हिमालय के 80 फीसद ग्लेशियरों पर खतरा
जलवायु परिवर्तन से हिमालय के 80 फीसद ग्लेशियरों पर खतरा

देहरादून, [जेएनएन]: जलवायु परिवर्तन से देश को ऑक्सीजन देने वाले हिमालय के 80 फीसद ग्लेशियरों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्लेशियरों के तेजी से सिकुड़ने का ही कारण है कि खंडवृष्टि और अतिवृष्टि जैसी आपदाएं हिमालयी क्षेत्र को बर्बाद कर रही हैं। हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेवजह आपदाओं का दंश झेलना पड़ता है।

loksabha election banner

दून यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में हिमालय के अध्ययन में जुटे जाने माने विशेषज्ञों ने अपने रिसर्च को सामने रखा। गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने कहा जलवायु परिवर्तन के चलते बर्फबारी, बारिश, ठंड, गर्मी का चक्र बदल गया है। ग्लेशियर जोन में तापमान बढ़ने से काराकोरम व गंगा बेसिन के ग्लेश्यिर को सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। यह ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहा है। 

इसका असर समुद्रतल परिवर्तन के साथ ही हिमालय से लेकर मैदानी क्षेत्र का मौसम, फसलीय चक्र, अतिवृष्टि, खंडवृष्टि जैसी समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमालय के लोगों का इस समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। मगर, आपदाओं से सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें उठाना पड़ता है। ऐसे में सरकारों को हिमालय के विकास में बजट की कोई कमी नहीं करनी चाहिए। यह भीख के रूप में नहीं बल्कि हक के रूप में प्राथमिकता के साथ दिया जाना चाहिए। 

इस दौरान उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी, कौसानी जैसे पर्यटक स्थलों पर जलवायु परिवर्तन के असर को भी आंकड़ों के साथ समझाया गया। इसके लिए नियोजित विकास की योजना बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने साफ कहा कि हिमालयी क्षेत्र में के 75 ग्लेशियरों पर हुए अध्ययन में 62 सिकुड़ गए हैं। इन सब पर जलवायु परिवर्तन का असर पड़ा है। 

इन ग्लेशियरों को खतरा

गंगोत्री, काराकोरम, पिंडारी, सियाचिन, सासाइनी, बियाफो, हिस्पर, बातुरा, खुर्दोपिन, रूपल, रिमो, केदारनाथ, सोनापानी, कंचनजंगघा आदि ग्लेशियरों पर जलवायु परिवर्तन की मार पड़ रही है। 

यह रहा खास 

-सेमीनार में देशभर से 300 प्रतिभागी हुए शामिल 

-153 वैज्ञानिक और विशेषज्ञ पेश करेंगे शोध पत्र 

-चर्चा के बाद महत्वपूर्ण शोध पत्र राज्य व केंद्र सरकार को भेजेंगे

पिछड़ेपन की वजह है पलायन 

अमेरिकी मूल के हिमालयी विशेषज्ञ डॉ. जैक क्रोचर के अनुसार हिमालयी राज्यों में पलायन आर्थिक पिछड़ेपन की वजह है। विकास की ठोस योजनाओं के अलावा रोजगार के संसाधन जुटाने होंगे। सरकार को पहाड़ों में उद्योग समेत अन्य सुविधाएं जुटानी होगी। ताकि यहां रहने वाले लोगों को पलायन न करना पड़े। 

यह भी पढ़ें: नैनीताल से हिमालय का दीदार न होने पर मानवाधिकार आयोग गंभीर 

यह भी पढ़ें: पहाड़ की वादियों में इस तरह घोला जा रहा प्रदूषण का जहर

यह भी पढ़ें: खतरे की घंटी: दिल्ली के करीब पहुंचा देहरादून का वायु प्रदूषण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.