Move to Jagran APP

सैन्य धाम के निर्माण को उच्च स्तरीय समिति गठित, होंगे आठ सदस्य

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के पुरुकुल गांव में सैन्य धाम के निर्माण के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनने वाली इस समिति में आठ सदस्य होंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 01:57 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 01:57 PM (IST)
सैन्य धाम के निर्माण को उच्च स्तरीय समिति गठित, होंगे आठ सदस्य
सैन्य धाम के निर्माण को उच्च स्तरीय समिति गठित, होंगे आठ सदस्य।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के पुरुकुल गांव में सैन्य धाम के निर्माण के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनने वाली इस समिति में आठ सदस्य होंगे। जिनमें से निदेशक सैनिक कल्याण सदस्य सचिव की भूमिका में रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने सैन्य धाम में ही उपनल के कार्यालय भवन मुख्यालय के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की है। 

loksabha election banner

अपर मुख्य सचिव सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उच्च स्तरीय समिति के गठन का निर्णय लिया गया था। इस समिति में मुख्यमंत्री के सलाहकार (सैन्य व सीमांत क्षेत्र सुरक्षा व विकास) को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव सैनिक कल्याण, सचिव वित्त, जिलाधिकारी देहरादून, अपर सचिव सैनिक कल्याण, प्रबंध निदेशक उपनल और प्रबंध निदेशक ब्रिडकुल को सदस्य बनाया गया है। 

उच्च स्तरीय समिति को सैन्य धाम के निर्माण को तकनीकी व अन्य परामर्श के लिए जरूरत के अनुसार समय-समय पर अन्य विभागों के अधिकारियों को सदस्यों के रूप में बैठक में आमंत्रित करने का अधिकार दिया गया है। यह भी साफ किया गया है कि सैन्य धाम का निर्माण सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा किया जाएगा। ब्रिडकुल को इसमें कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है।

प्रदेश भाजपा दफ्तर में मोर्चों को कक्ष आवंटित

वसंत पंचमी पर मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के सभी सात मोर्चों को कक्ष आवंटित किए गए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सभी मोर्चा अध्यक्षों व पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।प्रदेश अध्यक्ष भगत ने पूजा-अर्चना के बाद पार्टी के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, जनजाति मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा को कक्ष आवंटित किए। उन्होंने सभी मोर्चा अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों से मिशन-2022 के लिए अभी से कमर कसने को कहा। 

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट, विधायक एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अंबादत्त आर्य, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, राकेश गिरि, अनिल चौहान, राजीव तलवार, कमलेश उनियाल, शेखर वर्मा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीमांत इंजीनियरिंग कालेज पिथौरागढ़ के निदेशक के खिलाफ जांच के आदेश, जानिए पूरा मामला

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.