Move to Jagran APP

केदारनाथ में हेली कंपनियों ने कमाए 21 करोड़ रुपये, इस बार महज एक माह हो पाया हेली सेवा का संचालन

केदारनाथ में हेली कंपनियों ने 21 करोड़ रुपये कमाए। इस बार हेली सेवा का संचालन महज एक माह हो पाया। शुरुआत में कोरोना गाइडलाइन से यात्रियों की संख्या कम रही। वहीं 17 से 19 अक्टूबर तक अत्याधिक बारिश के चलते यात्रा स्थगित रही।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 09:44 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 09:44 PM (IST)
केदारनाथ में हेली कंपनियों ने कमाए 21 करोड़ रुपये, इस बार महज एक माह हो पाया हेली सेवा का संचालन
इस वर्ष महज एक माह की यात्रा में छह हेली कंपनियों ने 21 करोड़ का कारोबार किया।

बृजेश भट्ट, रुद्रप्रयाग। चारधाम में केदारनाथ यात्रा हेली कंपनियों के लिए बड़ा उद्योग बनती जा रही है। इस वर्ष महज एक माह की यात्रा में छह हेली कंपनियों ने 21 करोड़ का कारोबार किया। जबकि, शुरुआत में कोरोना गाइडलाइन के चलते यात्रियों की संख्या सीमित रही। इसके अलावा अत्याधिक बारिश के चलते 17 से 19 अक्टूबर तक यात्रा स्थगित रही।

loksabha election banner

पवन हंस कंपनी ने वर्ष 2003 में अगस्त्यमुनि से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू की थी। इसके बाद वर्ष 2006 में फाटा से पवन हंस और प्रभातम एविएशन ने हेली सेवा शुरू की। तब स्थानीय निवासियों ने हेली सेवा का विरोध भी किया था। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद तो हेली सेवा अधिकांश यात्रियों की पसंद बन गई। वर्तमान में नारायणकोटी से लेकर सोनप्रयाग तक 16 हेलीपैड से हेली सेवा संचालित हो रही है। वर्ष 2019 में प्रदेश सरकार ने 13 हेली कंपनियों को उड़ान की अनुमति दी थी, जबकि बीते वर्ष नौ हेली कंपनियों को अनुमति मिली।

इस वर्ष नौ कंपनियों को अनुमति के बावजूद छह कंपनियों ने ही अपनी सेवाएं दी। इस बार एक अक्टूबर से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू हुई। बावजूद इसके एक महीने में 30 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा से केदारनाथ दर्शनों को पहुंचे। हिमालय हेली के मैनेजिंग डायरेक्टर शरद शर्मा कहते हैं कि देश-विदेश के यात्रियों में हेली सेवा के प्रति क्रेज साल-दर-साल बढ़ रहा है।

हेली सेवा से पहुंचने वाले यात्री व कुल आय

वर्ष, कुल यात्री, कुल आय

  • 2021, 30218, 21 करोड़ (कोरोना संक्रमण)
  • 2020, 40230, 28 करोड़ (कोरोना संक्रमण)
  • 2019, 118020, 82 करोड़
  • 2018, 122935, 86 करोड़
  • 2017, 101933, 70 करोड़
  • 2016, 91405, 60 करोड़

मनुज गोयल (जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग) ने कहा कि हेली सेवा से केदारनाथ दर्शनों को आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण के बावजूद इस बार भी बड़ी संख्या में यात्री हेली सेवा से दर्शनों को पहुंचे।

यह भी पढ़ें:-Chardham Yatra 2021: विधि-विधान के साथ बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.