Move to Jagran APP

तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड राउंड के टीम इवेंट में हरियाणा व महाराष्ट्र को स्वर्ण

उत्तराखंड तीरंदाजी संघ की ओर से चल रही 41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड के पुरुष टीम इवेंट में हरियाणा व महिला टीम इवेंट में महाराष्ट्र ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 12:07 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 12:07 PM (IST)
तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड राउंड के टीम इवेंट में हरियाणा व महाराष्ट्र को स्वर्ण
तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड राउंड के टीम इवेंट में हरियाणा व महाराष्ट्र को स्वर्ण।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड तीरंदाजी संघ की ओर से चल रही 41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड के पुरुष टीम इवेंट में हरियाणा व महिला टीम इवेंट में महाराष्ट्र ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

loksabha election banner

सर्वे ऑफ इंडिया के स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को कंपाउंड राउंड के मुकाबले खेले गए। बालक टीम इवेंट में हरियाणा के ऋषभ यादव, मयंक रावत, दिग्विजय ध्याल व हर्ष परासर ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र के प्रतिमेष समाधान, प्रतिमेष बालचंद्र, पार्थ सुनील व ओजस प्रवीण ने रजत पदक और दिल्ली के रितिक, प्रियांश, मधुर व यशराज ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की मोहिनी अरविंद, धनराज रोलकर, इशा पंवार व पायल सागर ने स्वर्ण पदक, मध्यप्रदेश की अर्शिया चौधरी, निकिता डागर, अनुराधा व लक्षिता ने रजत पदक और भारतीय तीरंदाजी संघ की परनीत कौर, अवनीत, सुजाता व लवप्रीत ने कांस्य पदक जीता। बालक एकल वर्ग में हरियाणा के ऋषभ यादव ने स्वर्ण, आंध्रप्रदेश के कुंदेरू वेंकेट ने रजत पदक और राजस्थान के राजेश बिश्नोई ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक ओलंपिक राउंड में महाराष्ट्र के प्रतिमेष समाधान ने स्वर्ण, दिल्ली के प्रियांश ने रजत और महाराष्ट्र के प्रतिमेष बालचंद्र ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

एकल बालिका वर्ग में दिल्ली की प्रगति ने स्वर्ण, भारतीय तीरंदाजी संघ की परनीत कौर ने रजत और राजस्थान की प्रिया गुर्जर ने कांस्य पदक हासिल किया। ओलंपिक राउंड में दिल्ली की प्रगति ने स्वर्ण, भारतीय तीरंदाजी संघ की परनीत कौर ने रजत और कर्नाटक की कीरथाना रमेश ने कांस्य पदक जीता। मिश्रित वर्ग में राजस्थान की प्रिया गुर्जर व राजेश बिश्नोई ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की दिव्या ध्याल व ऋषभ यादव ने रजत और दिल्ली की प्रगति व रितिक चहल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कंपाउंड राउंड के समापन पर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के सचिव आशीष तोमर व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड में पहले दिन ऋषभ और प्रगति अव्वल

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.