Move to Jagran APP

Hariyali Teej 2022 : देहरादून में धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, रंगारंग नृत्य और गीतों की प्रस्‍तुति‍ ने मोहा मन

Hariyali Teej 2022 हर‍ियाली तीज पर राजधानी देहरादून में मह‍िलाओं में खासा उत्‍साह नजर आया।अग्रवाल समाज देहरादून की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनकर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 31 Jul 2022 10:15 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2022 10:15 AM (IST)
Hariyali Teej 2022 : देहरादून में धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, रंगारंग नृत्य और गीतों की प्रस्‍तुति‍ ने मोहा मन
Hariyali Teej 2022 हर‍ियाली तीज पर राजधानी देहरादून में मह‍िलाओं में खासा उत्‍साह नजर आया।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Hariyali Teej 2022 हर‍ियाली तीज पर राजधानी देहरादून में मह‍िलाओं में खासा उत्‍साह नजर आया। हर‍ियाली तीज महोत्‍सव पर व‍िभ‍िन्‍न कार्यक्रम हुए। ज‍िसमें मह‍िलाओं ने गीत, संगीत, और नृत्य की प्रस्‍तुत‍ि देकर सभी को मंत्रमुग्‍ध क‍िया।

loksabha election banner

अग्रवाल समाज के तीत महोत्‍सव में पारंपर‍िक पर‍िधान में दी प्रस्‍तुत‍ि

अग्रवाल समाज देहरादून की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनकर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शनिवार को गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित तीज कार्यक्रम का शुरभांभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने सभी को तीज की बधाई दी।

महिलाओं ने ढोल की थाप पर जमकर क‍िया नृत्य

कार्यक्रम के शुरुआत में बीना अग्रवाल और उनकी टीम ने कथक नृत्य के जरिए शिव-पार्वती के विवाह की प्रस्तुति दी। इस दौरान महिलाओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। गायिका सोनिया आनंद रावत ने हुस्न पहाड़ों का गाने की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोहा। अग्रवाल समाज की अध्यक्ष ऋतु गोयल ने बताया कि तीज प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बबीता गुप्ता और रेनू गोयल ने तीज का खिताब अपने नाम किया। जबकि 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में मयूरी अग्रवाल और रिया गुप्ता विजेता रहीं। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि डा. बबीता सहोत्रा आनंद, प्रेमलता मित्तल, रीना सिंगल, क्षमा बंसल, ऊषा नेगी, मोनिका गुप्ता, ऋचा गुप्ता, मिथिलेश गर्ग, नीलू गर्ग आदि मौजूद रहे।

हिमवंत फाउंडेशन ने मनाया तीज महोत्सव

देवांचल विहार में हिमवंत फाउंडेशन के सहयोग से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्था की अध्यक्ष संगीता थपलियाल ने बताया कि महिलाओं ने अपनी बोली, भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग में तीज क्वीन का खिताब तनुजा भदुला, गुंजन थपलियाल, सुमन फर्स्वाण ने जीता। जबकि वरिष्ठ वर्ग में भवनेश्वरी डोभाल, कृष्णा भदुला, गुड्डी रावत तीज क्वीन चुनी गईं।

महिलाओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

जीएमएस रोड स्थित साईं गेस्ट हाउस में महिला मंगल दल सेवलाकलां की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूनम ममगाईं ने बताया महिलाओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, नेपाली गीतों पर प्रस्तुति दी।

व‍िमला अध‍िकारी, गीता कंडवाल प्रथम

जिसमें 40 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर विमला अधिकारी, दूसरे पर हेमलता भंडारी, तीसरे स्थान पर विनीता नेगी रहीं। वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान गीता कंडवाल, दूसरा स्थान गीता रानी राजपूत व तीसरा स्थान मंजू तनुमाल ने हासिल किया। इस मौके पर शशि चमोली, शोभा उनियाल, कंचन ठाकुर, वंदना ठाकुर, सरिता गौड़, प्रियंका गुसाईं, जयश्री सजवान आदि मौजूद रही।

प्रेस क्लब में तीज का उल्लास, वंदना बनीं तीज क्वीन

उत्तरांचल प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। पत्रकार व उनके परिवारों ने बढ़ चढ़कर आयोजन में प्रतिभाग किया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में वंदना अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गईं। जबकि, प्रीति घिल्डयाल दूसरे और लक्ष्मी बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं।

रंगारंग प्रस्‍तुत‍ि देकर क‍िया मंत्रमुग्‍ध

प्रेस क्लब की ओर से शनिवार को डा. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल सभागार में आयोजित तीज महोत्सव की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रवक्ता एवं समाजसेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर की। निर्णायक मंडल की सदस्य फिजियोथेरिपिस्ट डा. जसलीन कालरा शर्मा, वेदांता आइएएस एकेडमी की संचालक अर्चना यादव कपूर और न्यूमेरोलाजिस्ट निवेदिता गांगुली ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि तीज महिलाओं में उत्साह का संचार करता है। जिस तरह माता पार्वती ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से भगवान शिव को पा लिया था, उसी तरह आज के दौर में महिलाएं अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से लक्ष्य की प्राप्त कर रही हैं।

तीज महोत्सव के दौरान भारती आनंद, अद्म्या गोसाईं, रुद्राक्ष अग्रवाल, नूतन वरुण, रचना रावत, माधुरी आदि ने रंगारंग प्रस्तुति दी। लोक कलाकार रीता जोरावर ने भी अपनी प्रस्तुति से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, महामंत्री ओपी बेंजवाल, संयुक्त मंत्री दिनेश कुकरेती और कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने स्मृति चिह्न प्रदान कर अतिथियों का सम्मान किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में वंदे मातरम से सजे हाथ

एमकेपी पीजी कालेज के चित्रकला विभाग ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय कला मंच आयाम का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जयश्री, द्वितीय स्थान पर इंद्रा व शिवानी, तृतीय स्थान पर राखी बिष्ट, ईशा और विधि रहीं। सांत्वना पुरस्कार नायशा परवीन, आफरीन, रमनदीप ने प्राप्त किया। इस दौरान सावन के लोकगीतों पर छात्राओं ने प्रस्तुति दी।

वंदे मातरम जैसे उद्घोषों को लेकर बनाए सुंदर डिजाइन

चित्रकला विभागाध्यक्ष डा. ममता सिंह ने बताया कि श्रावणी तीज पर छात्राओं ने अद्भुत प्रयोग किए हैं। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसका प्रभाव मेहंदी के डिजाइन में दिखाई दिया। जिसमें वंदे मातरम जैसे उद्घोषों को लेकर सुंदर डिजाइन बनाए। आयोजन में डा. रीता तिवारी और डा. मोनिका भटनागर का विशेष सहयोग रहा।

भाविप ने मनाया तीज महोत्सव, पूजा बनीं तीज क्वीन

मसूरी : भारत विकास परिषद मसूरी शाखा की ओर से कैमल्स बैक रोड स्थित एक सभागार में हरियाली तीज पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें परिषद से जुड़ीं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पूजा बन्नी को तीज क्वीन घोषित किया गया। भारत विकास परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शशि रावत, पुष्पा पडियार, सुनिता रावत, नीलम चौहान, प्रमिला नेगी, कुसुम बधानी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

Hariyali Teej 2022 : हर‍ियाली तीज की पूर्व संध्‍या पर सजे रहे बाजार, मेहंदी लगवाने से लेकर खरीदारी को मह‍िलाओं में द‍िखा खासा उत्‍साह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.