Move to Jagran APP

Haridwar Kumbh 2021: कृषि मंत्री ने भरत घाट और अयोध्या पथ का किया लोकार्पण, कहा- ये योजनाएं विकास को देंगी नए आयाम

Haridwar Kumbh Mela 2021 कुंभ मेला-2021 योजना के तहत मुनिकीरेती में गंगा तट पर 1280.10 लाख रुपये की लागत से निर्मित भरत घाट और अयोध्या पथ का कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यही योजनाएं क्षेत्र के विकास को नए आयाम प्रदान करेंगी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 02:44 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 09:38 PM (IST)
Haridwar Kumbh 2021: कृषि मंत्री ने भरत घाट और अयोध्या पथ का किया लोकार्पण, कहा- ये योजनाएं विकास को देंगी नए आयाम
Haridwar Kumbh 2021: कृषि मंत्री ने भरत घाट और अयोध्या पथ का किया लोकार्पण।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Haridwar Kumbh Mela 2021 कुंभ मेला-2021 योजना के तहत मुनिकीरेती में गंगा तट पर 12.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भरत घाट तथा अयोध्या पथ जनता को समर्पित कर दिया गया है। इसके साथ ही मुनिकीरेती क्षेत्र में अब भगवान राम से जुड़े रामझूला, लक्ष्मणझूला, जानकी सेतु, शत्रुघ्न घाट के अलावा भरत घाट व अयोध्या पथ अस्तित्व में आ गया है। बजरंग सेतु भी क्षेत्र में प्रस्तावित है।  

loksabha election banner

रविवार को मुनिकीरेती में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी व समाजसेवी बचन पोखरियाल ने संयुक्त रूप से निर्मित योजनाओं का लोकार्पण किया। यहां गंगा तट पर 300 मीटर अयोध्या पथ का निर्माण किया गया है। जिससे अब खारा स्रोत से ढालवाला ड्रेन तक यह अयोध्या पथ एकरूप हो गया है। इसके अलावा 287 मीटर लंबाई के भरत घाट के नव निर्माण के अलावा अन्य सुदृढ़ीकरण के कार्य यहां किए गए। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जानकी सेतु के निर्माण के बाद भरत घाट व अयोध्या पथ की परिकल्पना धरातल पर उतरने से क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका मुनिकीरेती के माध्यम से क्षेत्र में स्थायी दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने जानकी सेतु पर लाइङ्क्षटग के लिए नगर पालिका को 25 लाख रुपये की तत्काल स्वीकृति दी। कहा कि जानकी सेतु पर लाइङ्क्षटग के लिए करीब सवा पांच करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार है, जिसे शीघ्र ही जारी करने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर ङ्क्षसचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रेम ङ्क्षसह पंवार, अधिशासी अभियंता कमल ङ्क्षसह, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, शंभू पासवान, सभासद धर्म ङ्क्षसह, गजेंद्र सजवाण, बिल्लू चौहान, मनोज बिष्ट, सुभाष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, बीना जोशी, सरोज कुकरेती, इंदिरा आर्य, विश्वेश्वरी उनियाल, लीला रमोला, पुष्पा ध्यानी, शशि कंडारी, गोपाल चौहान, भगवती प्रसाद काला, रामा बल्लभ भट्ट, रोशनी रस्तोगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सचिन रस्तोगी व मनीष डिमरी ने किया। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सीएम रावत ने आम जनता को समर्पित किया जानकी सेतु, कीं ये घोषणाएं भी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.