Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड में इसी वर्ष शुरू होंगी हेली सेवाएं

उत्‍तराखंड में अब जल्द ही उड़ान योजना के तहत सस्ती दरों पर हवाई जहाज के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 09 Jan 2018 08:09 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2018 04:07 AM (IST)
उत्‍तराखंड में इसी वर्ष शुरू होंगी हेली सेवाएं
उत्‍तराखंड में इसी वर्ष शुरू होंगी हेली सेवाएं

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश में अब जल्द ही उड़ान योजना के तहत सस्ती दरों पर हवाई जहाज के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। इसके संचालन के लिए केंद्र में अभी कंपनी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। योजना के तहत देहरादून, मसूरी,  केदार घाटी, हल्द्वानी व पिथौरागढ़ तक हेली सेवा संचालित की जानी प्रस्तावित हैं। 

loksabha election banner

प्रदेश में इसी वर्ष अप्रैल से देहरादून-पंतनगर के बीच सस्ती दरों पर केंद्र की उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू की जानी है। हवाई सेवा को एयर डेक्कन संचालित करेगी। इसके बाद प्रदेश में सात स्थानों पर बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर सेवाएं भी संचालित की जानी है। पहले यह तय हुआ था कि हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी को राज्य में दस स्थान मुहैया कराए जाएंगे। 

कंपनी विभिन्न तय गंतव्य के लिए सप्ताह में दो बार अपनी सेवाएं देंगी। इसके तहत गढ़वाल में नई टिहरी, श्रीनगर, गोपेश्वर और देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड तथा कुमाऊं मंडल में हल्द्वानी, अल्मोड़ा बागेश्वर एवं धारचूला में हेली सेवाएं शुरू होंगी। अब यह प्रक्रिया अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। 

अभी हेली सेवा शुरू करने वाली कंपनी का चयन होना शेष रह गया है। माना जा रहा है कि शुरुआती चरण में सहस्त्रधारा, मसूरी, हल्द्वानी व धारचूला, पिथौरागढ़ में इन हवाई सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इसमें खास यह कि केदारनाथ धाम में प्रतिवर्ष चलाई जाने वाली हवाई सेवा के अलावा देहरादून से केदारनाथ घाटी तक भी हेली सेवा प्रस्तावित की गई है।

हाल ही में इसे लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार के अधिकारियों की बैठक भी हुई थी। इसमें यह बताया गया कि जल्द ही उत्तराखंड में हेली सेवाएं शुरू की जाएंगी, हालांकि यह हेली सेवा कौन सी कंपनी संचालित करेगी इस पर बिडिंग डॉक्यूमेंट खुलने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: इस साल प्रधानमंत्री कौशल विकास से निखरेगा 22 हजार युवाओं का भविष्‍य

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सौभाग्य की लांचिंग इसी माह, जानिए क्या हैं फायदे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.