Move to Jagran APP

गुरुकुलों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से किया जाएगा लैस, पढ़िए पूरी खबर

अखिल भारतीय गुरुकुल महोत्सव में विद्वानों ने गुरुकुलों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से युक्त करने पर जोर दिया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 04:49 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 04:49 PM (IST)
गुरुकुलों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से किया जाएगा लैस, पढ़िए पूरी खबर
गुरुकुलों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से किया जाएगा लैस, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। अखिल भारतीय गुरुकुल महोत्सव में विद्वानों ने गुरुकुलों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से युक्त करने पर जोर दिया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक आचार्यों को सम्मानित किया गया। तीन दिन चले इस महोत्सव में वेदांग शोध संगोष्ठी, वैदिक सिद्धांत परीक्षा, उपाधि वितरण समारोह समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 

loksabha election banner

वैदिक गुरुकुल परिषद की ओर से आयोजित महोत्सव में रविवार को देश के विभिन्न प्रांतों से आए गुरुकुलों का अखिल भारतीय महाधिवेशन हुआ। इसमें गुरुकुल के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चिंतन करते हुए आचार्य डॉ. धनंजय ने गुरुकुलों को संगठित करके कैसे वृहद रूप दिया जाए विषय पर विचार व्यक्त किए। कन्या गुरुकुल चोटीपुरा अमरोहा से आचार्य डॉ. सुमेधा ने गुरुकुलों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से युक्त करने पर जोर दिया। आमसेना गुरुकुल ओडिशा के आचार्य मनुदेव ने कहा कि गुरुकुल भारत की मूल शिक्षा पद्धति है। इससे हम देश को उन्नति के पथ पर आगे ले जा सकते हैं। गुरुकुल आबू राजस्थान के आचार्य ओमप्रकाश ने आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि अगले वर्ष गुरुकुल महोत्सव को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। अधिवेशन में आचार्य धारणा, डॉ. प्रीति, डॉ. गायत्री, डॉ. नागेंद्र, डॉ. उदयन आदि ने भी विचार रखे। 

दोपहर के सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. सोमदेव शास्त्री, मनमोहन कुमार आर्य, आचार्य सविता आर्य, आचार्य वेदनिष्ठ, मामचंद पथिक, आचार्य शरदचंद आर्य, आचार्य चंद्रकला, डॉ. सीमा, आचार्य डॉ. सुकामा, वैद्य हंसराज, स्वामी नारदानन्द सरस्वती को सम्मानित किया गया। समापन सत्र में गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि प्रतियोगिता ऐसा माध्यम है, जिससे छात्र उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश अवस्थी ने कहा कि गुरुकुल ही देश को नवीन दिशा व दशा प्रदान कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों में उबाल, प्राचार्य कार्यालय में तालाबंदी Dehradun News

वैदिक सिद्धांत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 

प्रथम, अखिल कुमार , गुरुकुल पौंधा संस्थान 

द्वितीय राजीव यादव, गुरुकुल पौंधा संस्थान 

तृतीय, भाविका शर्मा, गुरुकुल कन्या आमसेना ओडिसा 

यह भी पढ़ें: छात्रों ने एमएचआरडी मंत्री के समक्ष उठाया फीस वृद्धि का मामला, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.