Move to Jagran APP

उत्तराखंड: श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव का 552वां प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। शहर में सुबह आतिशबाजी के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 09:45 AM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 10:22 PM (IST)
उत्तराखंड: श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं
श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। गुरु नानक देव का 552वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। रंगीन लाइटों से सजे गुरुद्वारों में शबद कीर्तन व पाठ से संगत निहाल हुई। दिनभर गुरुद्वारों में माथा टेकने वालों की भीड़ रही। इस दौरान आयोजित लंगर में संगत ने प्रसाद छका। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रेमनगर में माथा टेका।

loksabha election banner

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोबिंद नगर के पांडाल में भव्य आयोजन किया गया। सुबह नितनेम के बाद सुखमनी साहिब के पाठ किया गया। शबद कीर्तन से संगत दिनभर निहाल होती रही। सिमरणजीत सिंह आसा दी वार का शबद गायन किया। हेड ग्रंथी शमशेर सिंह ने कथा के दौरान कहा कि गुरुनानक देव ने मानवता को एकता का उपदेश दिया। इसके बाद सतपाल सिंह ने सिद्ध बोलन शुभ बचन, धन नानक तेरी बढ़ी कमाई...शबद का गायन कर संगत को निहाल किया। गुरुसिख एजुकेशन के होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा नानकसर के संत सतनाम सिंह गुरु नानकदेव के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, देविंदर सिंह मान, राजिंदर सिंह राजा, सेवा सिंह मठारू, देविंदर सिंह भसीन, बलजीत सिंह सोनी, रविंदर सिंह आनंद आदि रहे।

रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह

यूनाईटेड सिख फेडरेशन की ओर से परिसर में रक्तदान शिविर में लोग ने उत्साह दिखाया। लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से निश्शुल्क कैंप में ब्लड शुगर, बीपी, ईसीसी की जांच करवाई। गुरुतेगबहादुर हास्पिटल के सेवादारों ने जलपान के स्टाल लगाए।

राज्यपाल ने अनाथालाय में सिख बालिकाओं को आर्थिक सहायता की घोषणा की

प्रेम नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने माथा टेका। राज्यपाल ने अनाथालय में रहने वाली सिख बालिकाओं की शिक्षा व भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करतारपुर साहिब कोरिडोर को खोलने के निर्णय पर उत्तराखंड व सिख समाज की ओर से आभार जताया। उन्होंने मौजूद संगत से किसी भी समस्या का समाधान के लिए राजभवन से संपर्क करने की अपील की।

गुरुद्वारा में आयोजित कीर्तन में शामिल होने के बाद राज्यपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वह बालिकाओं को सिविल सेवाओं, सीडीएस, एनडीए में अधिक भागीदारी चाहते हैं, ऐसे में निश्शुल्क कोचिंग दिलाने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी मानवता को एकसूत्र में बांधने वाले गुरुनानक देव के ज्ञान का प्रकाश पूरी मानवता को प्रकाशवान कर रहा है। सिखों ने निस्वार्थ सेवा कार्य कर दुनिया में मिसाल पेश की है। कार्यक्रम के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने राज्यपाल को सम्मान स्वरूप सरोप व तलवार भेंट की। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान भगत पाल सिंह, त्रिलोचन सिंह तलवाड़, रवि भाटिया, गगनदीप सिंह, अभिषेक भाटिया, मनमोहन साहनी आदि रहे।

पटेलनगर में निकाला नगर कीर्तन

गुरुद्वारा हरिकिशन साहिब पटेलनगर की ओर से गुरु रोड होते हुए क्षेत्र में नगर कीर्तन निकाला गया। विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह, महासचिव जगजीत सिंह, बृजमोहन सिंह, जसविंदर सिंह, रविंद्र पाल सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़ें- VIDEO: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी, तस्वीरों में देखें उत्साह; जानें क्या है मान्यता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.