राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी लोहड़ी की बधाई
राज्यपाल केके पाल और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की।
देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में ऊर्जा, उमंग और उल्लास का प्रतीक है। त्योहारों को आपस में मिलजुल कर मनाने से खुशियां बढ़ती हैं और पूरे समाज का वातावरण भी सुखद हो जाता है। लोहड़ी का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा।
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का त्योहार लोहड़ी सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए। उन्होंने कहा कि नई फसल के आगमन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए भी उल्लास का अवसर होता है।
यह भी पढ़ें: यहां भी बसते हैं भगवान बदरी विशाल, पवित्र जल करता है रोगमुक्त
यह भी पढ़ें: कण्वाश्रम में सम्राट भरत के जीवन से रूबरू हो सकेंगे सैलानी
यह भी पढ़ें: बदरीनाथ में श्रद्धा का केंद्र बना पंचमुखी देवदार