शासन ने जारी की पुलिस अधीक्षक तबादलों की सूची
शासन ने पुलिस तबादलों की सूची जारी कर दी है। इसमें कई जिलों के पुलिस कप्तान को बदल दिया गया है। साथ ही सभी को नए कार्यस्थल में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देहरादून। शासन ने पुलिस तबादलों की सूची जारी कर दी है। इसमें कई जिलों के पुलिस कप्तान को बदल दिया गया है। साथ ही सभी को नए कार्यस्थल में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख सचिव मनीषा पंवार की ओर से जारी तबादला सूची में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून पुष्पक ज्योति को पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, केवल खुराना को पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग मुख्यालय हल्द्वानी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर बनाया गया है।
उधमसिंह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलेश आनंद भरणे को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पुलिस मुख्यालय देहरादून, मुख्तार मोहसिन को पुलिस अधीक्षक टिहरी से पुलिस मुख्यालय, कृष्णकांत वीके का तबादला पुलिस मुख्यालय से एसडीआरएफ सेनानायक के लिए किया गया।
पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून से वीकेएस कार्की को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून, पौड़ी के पुलिस अधीक्षक अजय जोशी को पुलिस मुख्यालय देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार स्वीटी अग्रवाल को एसएसपी नैनीताल, राजीव स्वरूप को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक पौड़ी के लिए स्थानांतरित किया गया है।
एसडीआरएफ की सेनानायक पी रेणुका देवी को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी को पुलिस अधीक्षक अर्द्धकुंभ मेला हरिद्वार पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार बनाया गया है।
इनके साथ ही सदानंद शंकरराव दाते को सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय कार्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग वरिंद्रजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक टिहरी, निवेदिता कुकरेती को पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के लिए, सहायक पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रहलाद सिंह मीणा को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, जन्मेजय प्रभाकर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पुलिस मुख्यालय से परिसहाय राज्यपाल के पद पर स्थानांतरित किया गया।
पढ़ें- नगर निगम की बैठक में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा