सहकारिता को बढ़ावा देने का काम कर रही सरकार
संवाद सूत्र डोईवाला उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश में सहकारिता को बढ़ावा दे रही है।
संवाद सूत्र, डोईवाला : उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश में सहकारिता को बढ़ावा दे रही है। सरकार महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बिना ब्याज के बैंक से धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए पचास लाख रुपये के ऋण के चेक भी वितरित किए।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र शाह की 12वीं पुण्य तिथि पर स्व. राजेन्द्र शाह राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्व. राजेन्द्र शाह ने जमीन से जुड़े रहते हुए क्षेत्र में विभिन्न विकास के कार्य कराये। वह उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भी थे। उन पर रासुका भी लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के विकास के साथ रोजगार की दिशा में भी आगे बढ़कर काम कर रही है। राज्य को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत ने कहा कि सरकार सफलता को बढ़ाने के साथ रोजगार से भी महिलाओं व युवाओं को जोड़ रही है। यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत ने स्व. शाह के साथ काम करने के अनुभव भी साझा किए। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि स्व. शाह एक संघर्षशील नेता रहे हैं। डीसीबी देहरादून अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रही है। उत्तरकाशी डीसीबी अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, डीसीबी पिथौरागढ़ के अध्यक्ष हेमंत सावंत, राजेंद्र मनवाल, विनय कंडवाल, दीवान सिंह रावत, सुनील शाह, शिक्षक नेता बीरेंद्र कृषाली, विजय भट्ट ने भी विचार रखे। भाजपा रानीपोखरी मंडल महामंत्री प्रेम पुंडीर के संचालन किया। इस मौके पर संपूर्ण सिंह रावत, सुनील यादव, जीवन चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र शाह, दीवान सिंह सोलंकी, विजय लक्ष्मी, पूजा पुंडीर आदि भी उपस्थित थे।