Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड यातायात पुलिस में 312 पदों को शासन की मिली स्वीकृति, जल्‍द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

शासन ने गुरुवार को यातायात पुलिस के 312 नए पदों के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया स्वीकृत पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 12:00 AM (IST)
उत्‍तराखंड यातायात पुलिस में 312 पदों को शासन की मिली स्वीकृति, जल्‍द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
उत्‍तराखंड यातायात पुलिस में 312 पदों को शासन की मिली स्वीकृति, जल्‍द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

देहरादून, जेएनएन। शासन ने गुरुवार को यातायात पुलिस के 312 नए पदों के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया स्वीकृत पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इन पदों पर कार्मिकों की तैनाती होने के बाद सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। साथ ही यातायात को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा और हादसों पर भी अंकुश लगेगा। 

loksabha election banner

यातायात निदेशालय के गठन के बाद से यातायात में सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, मगर स्टाफ की कमी कहीं न कहीं इनमें बाधक साबित हो रही थी। इसे देखते हुए डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी की ओर से पदों को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे अब शासन ने मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि निदेशक यातायात का पद स्वीकृत होने से पूर्व राज्य में दो यातायात निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, 20 हेड कांस्टेबल तथा 179 कांस्टेबल ही कार्यरत थे, जो राज्य में वाहनों की संख्या को देखते हुए काफी कम थे।

यह भी पढ़ें: राज्य आंदोलनकारी त्रेपन सिंह चौहान का निधन, लंबे समय से थे बीमार

इन पदों को मिली स्वीकृति

  • वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ-  2
  • सहायक तकनीकी विशेषज्ञ-  6
  • उपनिरीक्षक यातायात - 98
  • आरक्षी यातायात - 206

राज्य में यातायात पुलिस की स्थिति

पदनाम                   स्वीकृत पद    कार्यरत    रिक्त

निरीक्षक                 21               6           15

उपनिरीक्षक            16              14             2

मुख्य आरक्षी          63              60             3

आरक्षी                 472           480             0

यह भी पढ़ें:ध्वस्त दून-मसूरी रोड के बचे हिस्से पर जबरन चल रहे हैं ट्रक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.