Move to Jagran APP

गोदियाल ने सतपाल महाराज के सवाल पर किया पलटवार, कहा- महाराज को देर से हुई है ज्ञान प्राप्ति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के विधान परिषद के औचित्य पर सवाल उठाने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के माध्यम से कांग्रेस की मूल नीति के अनुसार सत्ता में सभी समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

By Sumit KumarEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:20 PM (IST)
गोदियाल ने सतपाल महाराज के सवाल पर किया पलटवार, कहा- महाराज को देर से हुई है ज्ञान प्राप्ति
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंत्री सतपाल महाराज के विधान परिषद के औचित्य पर सवाल उठाने पर पलटवार किया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के विधान परिषद के औचित्य पर सवाल उठाने पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के माध्यम से कांग्रेस की मूल नीति के अनुसार सत्ता में सभी समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि महाराज को ज्ञान की प्राप्ति देर से हुई है।

loksabha election banner

गणेश गोदियाल ने कहा कि 2002 के कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र की पृष्ठ संख्या-दो और पृष्ठ संख्या-17 के पैरा संख्या-छह में विधान परिषद का स्पष्ट उल्लेख है। पार्टी ने कहा था कि राज्य में जिन समुदायों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया, उनकी आवाज विधानमंडल में उठाने को विधान परिषद का गठन किया जाएगा। विधान परिषद में राज्य के कला व साहित्य के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों, पिछड़े, दलितों को नामित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2002 में स्वयं महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत कांग्रेस पार्टी के अंग थे।

उन्होंने कहा कि लगता है महाराज को ज्ञान की प्राप्ति देर से हुई, इसीलिए उन्हें कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र याद आया। बेहतर होता कि वह भाजपा के घोषणापत्र को भी पढ़ते। इसमें सरकार बनते ही लोकायुक्त देने का वायदा जनता से किया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य में अब परिवर्तन की बयार आंधी बन गई है। भाजपा नेताओं को इसका आभास हो गया है। अब जनता जुमलेबाजी में नहीं आने वाली है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Elections 2022: पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा तय, चार दिसंबर को देहरादून में होगी जनसभा; कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

प्रदीप अग्रवाल कैंट बोर्ड के सदस्य नामित

रुड़की: रक्षा मंत्रालय ने रुड़की कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल को छावनी परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजेश ङ्क्षसह ने एक सादे समारोह के दौरान उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि वह छावनी परिषद क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए बोर्ड और आमजन के बीच सेतू का काम करेंगे। छावनी परिषद क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए वह लगातार काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election: हर पहलू को समाहित कर बनेगा भाजपा का घोषणा पत्र, 100 प्रभावशाली व्यक्तियों से होगा संपर्क


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.