अल्मोड़ा की युवती ने दून में फांसी लगाकर की आत्महत्या Dehradun News
कोचर कॉलोनी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती पिछले ढाई साल से यहां अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी। सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से आत्महत्या की बात कही है।
देहारदून, जेएनएन। कोचर कॉलोनी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती पिछले ढाई साल से यहां अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी। पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है।
राजपुर थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि मैक्स हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बताया कि एक युवती ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि मूल रूप से भिकियासेन अल्मोड़ा निवासी चांदनी अपनी बड़ी बहन शोभा के साथ ढाई साल से राजपुर रोड स्थित कोचर कॉलोनी में रह रही थी।
शोभा यहां शैलून में काम करती है, जबकि जीजा दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करता है। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि चांदनी गत रात को अपने कमरे सोने चली गई थी। रात को उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर दी।
सुबह जब बहन उसके कमरे में गई तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद वह चांदनी को लेकर मैक्स अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है।
उसके मोबाइल में नोट एप है। जिसमें लिखा था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। एसओ ने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
दहेज उत्पीड़न में पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा
विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद किए गए सभी आरोपित देहरादून निवासी हैं।
विवाहिता सविता शाह ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी अभिषेक शाह, निवासी अजबपुर कलां, देहरादून के साथ हुई थी। उसका मायका अगस्त्यमुनि विकासखंड की बाबई ग्राम सभा में है। बताया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
इससे पहले बीती फरवरी माह में उसने कोतवाली रुद्रप्रयाग में मामले की तहरीर दी थी। उस दौरान महिला हेल्पलाइन ने दंपती की तीन बार काउंसिङ्क्षलग की। इस दौरान वह ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई थी। लेकिन, पति ने यह कहकर साथ ले जाने से इंकार कर दिया कि विवाहिता मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
यह भी पढ़ें: दो युवक और एक वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी Dehradun News
महिला हेल्पलाइन ने ससुरालियों से बात की। लेकिन, वे नहीं माने। इसके बाद प्रकरण को अगस्त्यमुनि थाने को स्थानांतरित कर दिया गया। इधर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के पति अभिषेक शाह, सास सरोजनी शाह, ससुर मुन्ना लाल शाह, देवर लोकेंद्र शाह और ननद प्रीति देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही मामले में आरोपितों को जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मानसिक तनाव के चलते युवक ने लगाई फांसी, जंगल में मिला अधेड़ का शव