राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाला जा रहा कूड़ा, लोग परेशान
संवाद सहयोगी, विकासनगर: जीवनगढ़ में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पर गंदगी फैली ह
संवाद सहयोगी, विकासनगर: जीवनगढ़ में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पर गंदगी फैली हुई है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुर्गध से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान से इसके लिए कई बार गुहार लगाई गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जीवनगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर दर्जनों आवासीय भवन हैं। आसपास के क्षेत्रों की गंदगी सड़क के दोनों ओर डाली जा रही है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। जबकि इसी रोड के किनारे आधा दर्जन सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान भी हैं, लिहाजा छात्र-छात्राओं को भी आवाजाही के दौरान दुर्गध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, प्रेम ¨सह, दिलशाना, शहबाज, आमरीन, पवन कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार सड़क किनारे सफाई व्यवस्था करने की गुहार लगाई जा चुकी है, बावजूद इसके पंचायत स्तर कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। उधर, जीवनगढ़ प्रधान पंकज अग्रवाल ने बताया कि पंचायत में सफाई व्यवस्था के लिए संसाधन नहीं होने के चलते समय पर कूड़ा निस्तारण करना मुश्किल होता है, बावजूद इसके मुख्य मार्गों की सफाई के लिए अन्य स्त्रोतों से व्यवस्था की जा रही है।