Move to Jagran APP

मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सालभर पहले शासन ने विभाग को पदोन्नति के आदेश दे दि थे पर विभाग ने अब तक सूची जारी नहीं की।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 07:02 PM (IST)
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी नहीं होने से रोष है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। प्रांतीय बाल विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सालभर पहले शासन की ओर से विभाग को पदोन्नति के आदेश दे दिए गए थे, बावजूद इसके विभाग ने अब तक सूची जारी नहीं की है। एसोसिएशन ने विभाग से जल्द से जल्द सूची जारी करने की मांग की है। 

prime article banner

प्रांतीय बाल विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग निदेशालय में धरना देकर पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने कहा कि करीब एक साल पहले शासन ने विभाग को सभी कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी करने के आदेश किए थे। लेकिन लेकिन विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि अब तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल सका। प्रदेशभर में सैकड़ों कर्मचारी इससे परेशान हैं।

कर्मचारी महेश चंद बिजल्वाण ने सरकार से कर्मचारियों की पदोन्नति में अड़गा डालने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की। विरोध जताने वालों में उमा दत्त जोशी, एमआर खंडूरी, रमेश चंद्र रतूड़ी, अशोक कुमार तोमर, अनिल खत्री, हिमांशु देशवाल, पूजा सेमवाल, गीता पंवार, सुमित्रा, प्रीति वर्मा, नीता बलोदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-दून उद्योग व्यापार मंडल ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर उठाए सवाल

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.