Bar association election: अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, 27 को होगा मतदान
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।
देहरादून, जेएनएन। दून बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक नौ और सचिव पद पर आठ प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। प्रत्याशी मंगलवार शाम तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी के साथ स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि मुकाबला किस-किस के बीच होगा।
दून बार एसोसिएशन के लिए मतदान 27 फरवरी को होंगे। उसी दिन रात तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक आहलुवालिया ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हो गई थी। जो चुनाव अधिकारी अधिवक्ता चितरंजन त्रिवेदी और एलबी गुरुंग की देखरेख में दोपहर साढ़े तीन बजे तक चली। उन्होंने बताया कि संभावित प्रत्याशियों ने शांतिपूर्वक नामांकन पत्र दाखिल किए। इस बार सीटें बढ़ने के कारण गहमागहमी अधिक होने की उम्मीद है।
प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत
नामांकन के दौरान संभावित प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन भी किया। सभी प्रत्याशी भारी संख्या में सहयोगियों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे।
आचार संहिता कमेटी मुस्तैद
नामांकन प्रक्रिया निपटने के बाद चुनाव आचार संहिता कमेटी भी मुस्तैद हो गई है। कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन भट्ट ने कहा कि चुनाव में नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अगर किसी प्रत्याशी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया तो उसे चुनाव लड़ने से रोका भी जा सकता है।
यह भी पढ़ें: विधायक यतीश्वरानंद बोले, कौशिक की संपत्ति की जांच नहीं हुई तो राजनीति से लूंगा संन्यास
इन्होंने भरा नामांकन
अध्यक्ष: मनमोहन कंडवाल, रघुबीर सिंह कठैत, राजीव शर्मा और रंजन सोलंकी।
उपाध्यक्ष: आशुतोष गुलाटी, मनविंदर सिंह रावत, मो. आसिफ खान, पारितोष बडोनी, प्रभात चंद्र, राजीव अग्रवाल, राजिंद्र सिंह नेगी द्वितीय, सुरेश जोशी, विनोद कुमार सागर।
सचिव: अनिल गांधी, अनिल कुमार शर्मा, अनिल पंडित, भानू प्रताप सिसोदिया, दीपक कुमार प्रथम, हसन मंसूर, प्रकाश टी पाल, रंदीप सिंह ग्रेवाल।
संयुक्त सचिव: अमित डंगवाल, अमित वर्मा, अनिल सिंह बिष्ट, बद्री प्रसाद उनियाल, कपिल अरोड़ा, वंदना मान।
ऑडिटर: अलम दास, अल्पना जदली, प्रतिभा जयसवाल, वर्तिका त्रिपाठी।
लाइब्रेरियन: ललित भंडारी, आरएस भारती, सुभाष परमार।
कार्यकारिणी सदस्य महिला (थ्री प्लस): हजरा बानो, प्रियंका रानी, शिवानी चंदेल।
कार्यकारिणी सदस्य पुरुष (थ्री प्लस): अरुण खन्ना, संदीप कुमार, संजय कुमार।
कार्यकारिणी सदस्य (फाइव प्लस): अनिल कुमार, अंजू सोनकर, दीपक कुमार त्यागी, जय प्रकाश सिंह।
कार्यकारिणी सदस्य (सेवन प्लस): अनुज शर्मा, कौशल कुमार, मधु ठाकुर, मंगल सिंह रावत।
कार्यकारिणी सदस्य (टेन प्लस): पंकज भंडारी, राम सूरत ठाकुर, सुमनलता सरीन, यदुवीर सिंह नेगी।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे दिल्ली, फिर चर्चाओं का दौर शुरू