Move to Jagran APP

उत्तराखंड में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर गरजे कांग्रेसी, सिस्टम पर कसा तंज

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने जगह-जगह विरोध जताया। पूर्व सीएम और हरीश रावत ने स्वाति ध्यानी को इंसाफ दिलाने के लिए अस्पताल के सामने मोमबत्ती जलाई।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 03:23 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 04:02 PM (IST)
उत्तराखंड में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर गरजे कांग्रेसी, सिस्टम पर कसा तंज
उत्तराखंड में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर गरजे कांग्रेसी, सिस्टम पर कसा तंज

देहरादून, जेएनएन। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को बार-बार आगाह करने के बाद भी हालातों में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज प्रदेश में इलाज के अभाव में लोगों की जान जा रही है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे लेकर सिस्टम पर तंज कसा।    

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रीतम रोड स्थित गांधी शताब्दी अस्पताल के बाहर एकत्रित हुए और वहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण रिखणीखाल की स्वाति ध्यानी हैं। इलाज न मिलने पर स्वाति ध्यानी और बच्चे की मौत हुई।

इस अवसर पर अनुसूचित-जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज के परिवेश में प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जानी चाहिए, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को समय पर समुचित इलाज मिल सके और वह अपना उपचार करा सके। सरकार को इसके लिए आगे आने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इससे पहले स्वाति ध्यानी को दीपक जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

पूर्व सीएम ने सिस्टम पर कसा तंज 

पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने उत्तराखंड की बेटी स्वाति ध्यानी को इंसाफ दिलाने के लिए शनिवार को अस्पताल के सामने मोमबत्ती जलाई। पूर्व सीएम हरीश रावत ने समर्थकों के साथ कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर स्वाति को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सिस्टम पर भी तंज कसा। आपको बता दें कि समय पर उपचार ने मिलने से रिखणीखाल(पौड़ी) निवासी स्वाति ध्यानी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। अत्यधिक रक्तस्त्राव होने पर प्रसूता की भी मौत हो गई थी। 

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं जर्जर-धस्माना

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में प्रेमनगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजकीय संयुक्त चकित्सालय प्रेमनगर में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत स्वाति ध्यानी को श्राद्धाजंलि अर्पित की। धस्माना ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं जर्जर हो चुकी हैं। राज्य के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी पीएचसी बंद पड़ी हैं। जिला अस्पताल में न तो विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और न आधुनिक उपकरण हैं। इसके कारण आए दिन मरीजों को जान गवांनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा मुसीबत गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ती है। राज्य में सरकारी उपेक्षा का आलम यह है कि पिछले तीन सालों में बीजेपी सरकार एक पूर्णकालिक स्वास्थ्य मंत्री राज्य को नहीं दे पाई। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर दिवंगत स्वाति ध्यानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रेमनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना, पार्षद जितेंद्र तनेजा, पूर्व पार्षद ललित भद्री, महेश जोशी, जतिन तलवार, पुनीत, लाल चंद खेतरपाल, सुमित खन्ना, जितेंद्र तनेजा, महेश वर्मा, लालचंद, पुनीत सहगल, जितिन तलवार, अमरपाल सिंह, मनोज रावत, जोयदीप सिंह, हर्षित बांगा, गुरबख्श सिंह मौजूद थे।

बदहाल स्वास्थ्य को लेकर रखा दो मिनट का मौन 

विकासनगर में राहुल प्रियंका गांधी सेना ने कांग्रेस से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (उपजिला चिकित्सालय) के बाहर प्रतीकात्मक रूप से मोमबत्ती जलाकर राज्य की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गुस्सा जताया। प्रदेश महासचिव भास्कर चुग के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओ ने हाथ में मोमबत्तियां और नारे लिखी तख्तियां पकड़ी हुई थी। जिन पर स्वास्थ्य सेवाओं की बुरी हालत को लेकर आवाज़ उठाई गई थी। कार्यकर्ताओ ने बिना कोई नारेबाजी किए स्लोगन के माध्यम से अपनी बात कही और इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा गया। 

कार्यक्रम में भास्कर चुग के साथ जिलाध्यक्ष शुभम भटनागर, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष वीरेश चौहान, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जोशी, अनीता वर्मा, सोनिया जीना, अज़ीम अहमद, अशोक जांगड़ा, फैजल, दानिश, बलविंदर सिंह रावत, अमित त्यागी, मोहम्मद नईम, विकास कुरणार, विनोद रोहिला, वीरेंद्र सिंह, शाहनवाज़ मिर्जा, विनय जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में 90 निकायों में अब भाजपाइयों को मिलेगा 'ओहदा'

लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में किया प्रदर्शन 

रुड़की में सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में शनिवार को सिविल अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने अस्पताल परिसर में मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि देशभर में कोरोना फैल रहा है, लेकिन उसके उपचार को लेकर कहीं पर भी कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था बदहाल है। मरीज बेमौत मर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता दिनेश पहलवान, नगर अध्यक्ष सलीम खान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, रश्मि चौधरी, पंकज सोनकर आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, हमारे जवानों ने चीन के सैनिकों को दिया मुंहतोड़ जबाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.