हरदा का उपनल कर्मियों को समर्थन, गुरुवार को करेंगे उपवास
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के समर्थन में उतर पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उपनल कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कदम उठाया तो इसका पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा। उन्होंने 18 मार्च कोउपवास रखने की घोषणा की है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के समर्थन में उतर पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उपनल कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कदम उठाया तो इसका पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा। उन्होंने 18 मार्च को उपनल कर्मचारियों के समर्थन में उपवास रखने की घोषणा की है। उपनल कर्मचारी लंबे अरसे से आंदोलन कर रहे हैं।
समान कार्य के बदले समान वेतन और नियमितीकरण की इन कर्मचारियों की मांगों को लेकर गतिरोध बना हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इन कर्मचारियों को समर्थन दे चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बीते दिनों इन कर्मचारियों के आंदोलन में शिरकत की थी। अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इनके समर्थन में आ डटे हैं। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे उपनल कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर विचार करने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चेतावनी दी कि सरकार ने ऐसा कदम उठाया तो इसका प्राण देकर भी विरोध किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन, राज्य में बदलाव के बीच उपजे सवाल
उन्होंने कहा कि वह उक्त कर्मचारियों के न्यायपूर्ण संघर्ष के पक्ष में अपने आवास पर 18 मार्च को एक घंटे का उपवास रखेंगे। यह उपवार सरकार के लिए अग्रिम चेतावनी के रूप में होगा। उपनल कर्मचारी, अंशकालिक या अतिथि शिक्षक के रोजगार से छेड़छाड़ की गई और उन्हें न्याय नहीं दिया तो कांग्रेस इसे जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाएगी।
यह भी पढ़ें- सल्ट सीट उपचुनाव : जीना के परिवार के सदस्य को टिकट दे सकती है भाजपा
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें