Move to Jagran APP

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का देहरादून में निधन

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का शनिवार को निधन हो गया।वह दून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। मैखुरी को कोरोना के चलते मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। आज उन्होंने मैक्स अस्पताल के वैंटिलेटर पर अपनी आखिरी सांस ली।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 03:26 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:54 PM (IST)
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का देहरादून में निधन
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का देहरादून में हुआ निधन। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का शनिवार को मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब डेढ़ माह से यहां किडनी की बीमारी एवं कोरोना संक्रमण के चलते भर्ती थे। उनके निधन पर तमाम सियासी लोगों ने दुख जताया है। 

loksabha election banner

मैक्स अस्पताल के एमएस डा. राहुल प्रसाद ने बताया कि मैखुरी को कोरोना के चलते विगत 24 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर पर रखा गया था। दोनों किडनी फेल होने के बाद उनका डायलिसिस भी किया जा रहा था। मैखुरी राज्य आंदोलन में काफी सक्रिय रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और 2012 से 2017 के बीच में उत्तराखंड विधानसभा में उपाध्यक्ष रहे।

सीएम त्रिवेंद्र रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। सभी ने मैखुरी के निधन पर गहरा शोक जताया। उनके निधन को प्रदेश की अपूरणीय क्षति बताया।

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष  मैखुरी के निधन पर शोक

उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व कर्णप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ.अनसूया प्रसाद मैखुरी के निधन के समाचार से पूरे जनपद चमोली में शोक में है। शनिवार को देहरादून मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. मैखुरी कोरोना पॉजिटिव के चलते लंबे समय से मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी 2002 से 2007 तक बदरीनाथ के विधायक व 2012 से 17 तक कर्णप्रयाग के विधायक के साथ ही उत्तराखंड विधानसभा के उपाध्यक्ष व श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक अनिल नौटियाल सहित कई जन प्रतिनिधियों ने मैखुरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह चमोली की राजनीति की अपूर्ण क्षति है।

दूसरी ओर, पोखरी प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने मैखुरी के निधन पर शोक जताया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, वीरेंद्र भंडारी, फतेहराम सती, ज्येष्ठ उप प्रमुख पूरण सिंह नेगी, भाकपा नेता नरेंद्र रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पौड़ी: पूर्व विधायक व पूर्व डिप्टी स्पीकर अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रद्धांजलि देने वालों में मोहित सिंह, नितिन, विजय दर्शन, गोपाल नेगी, राहुल नेगी आदि शामिल थे। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कर्णप्रयाग महेश खंडूड़ी, पुष्कर रावत, हरीश सती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी, संदीप नेगी ने कहा डॉ. मैखुरी मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोराना संक्रमण से जूझ रहीं गो कथावाचक गोपाल मणि महाराज की पत्नी का निधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.