पांच पैरा लीगल वालंटियर सम्मानित
कोरोनाकाल में आम नागरिकों की मदद करने से लेकर उन तक कानूनी जानकारी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पांच पैरा लीगल वालंटियर को सम्मानित किया गया है।
देहरादून: कोरोनाकाल में आम नागरिकों की मदद करने से लेकर उन तक कानूनी जानकारी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पांच पैरा लीगल वालंटियर को सम्मानित किया गया है। इनमें सुनीता सिंह, रेखा पुंडीर, रूपेश कुमार, कुलवीर तडियाल और जहांगीर आलम शामिल हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा कुशवाहा ने बताया कि उक्त पांचों पैरा लीगल वालंटियर को सर्वश्रेष्ठ पराविधिक कार्यकत्र्ता चुना गया है। इसके लिए उन्हें उच्च न्यायलय की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन पराविधिक कार्यकत्र्ताओं ने जिला प्रशासन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद की। उन तक राशन, पीपीई किट, सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स, दवा आदि पहुंचाई। इसके साथ ही घरेलू हिसा से पीड़ित महिलाओं की काउंसिलिंग कर कई समझौते कराए। वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के साथ ही रोजगार, वेतन से संबंधित समस्याओं का निवारण किया। प्रवासी मजदूरों को भी घर पहुंचाने में सहायता की। उच्च न्यायलय नैनीताल ने उनके कार्यो की प्रशंसा की है।