रक्षाबंधन पर 103 महिलाओं को बांटी आर्थिक सहायता
रक्षाबंधन पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने 103 जरूरतमंद महिलाओं को अपने विवेकाधीन कोष से पांच लाख 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :
रक्षाबंधन पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने 103 जरूरतमंद महिलाओं को अपने विवेकाधीन कोष से पांच लाख 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
सोमवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्होंने कहा कि राखी का यह पर्व भारतीय संस्कृति में पारिवारिक मूल्यों व सामाजिक संबंधों की प्रगाढ़ता के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष का वितरण समाज के उपेक्षित, वंचित, गरीब जरूरतमंदों को किया जाता है। वैश्विक कोरोना महामारी के कारण अधिकांश की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। ऐसे में जरूरतमंद महिलाओं को पांच हजार रुपये की यह सहायता कुछ राहत जरूर दिला सकती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला परिवार प्रबोधन प्रमुख राकेश शर्मा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, प्रधान दीपा राणा रवि शर्मा ,पार्षद शिव कुमार गौतम, दिनेश बिष्ट शिवानी भट्ट, राजेश जुगलान, पार्षद विकास तेवतिया, अशोक पासवान, शौकत अली आदि उपस्थित थे।
------------
हर वर्ग के कल्याण का काम कर रही सरकार
डोईवाला: दायित्वधारी करन वोरा ने दूधली में 40 जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। माजरी ग्रांट भाजपा मंडल अध्यक्ष व पूर्व प्रधान राजकुमार ने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान श्याम सिंह धामी, भाजपा मण्डल महामंत्री ललित पंत, उप प्रधान प्रेमा पांडे, गौरी धामी, प्रदीप थापा आदि उपस्थित थे।