Move to Jagran APP

निकाय चुनाव: दून में महापौर-पार्षद के 878 प्रत्याशियों के बीच जंग

देहरादून जिले के छह निकायों में महापौर और पार्षदों के 878 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। ऐसे में प्रत्याशियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 03:12 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 03:12 PM (IST)
निकाय चुनाव: दून में महापौर-पार्षद के 878 प्रत्याशियों के बीच जंग
निकाय चुनाव: दून में महापौर-पार्षद के 878 प्रत्याशियों के बीच जंग

देहरादून, [जेएनएन]: निकाय चुनाव में नाम वापसी के बाद देहरादून जनपद के छह निकायों में महापौर और पार्षदों के 878 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। ऐसे में अपने पक्ष में वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

निकाय चुनाव के लिए नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए एक हजार से ज्यादा प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 933 पार्षद और सभासद तथा 48 महापौर और अध्यक्ष के नामांकन सही पाए गए। शनिवार को नाम वापसी के दिन सुबह से ही भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में बागियों समेत निर्दलियों को मनाने में जुटे रहे।

इस दौरान नगर निगम ऋषिकेश में तीन और देहरादून में दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। जबकि नगर पालिका डोईवाला और हरबर्टपुर में एक-एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिए। इसी तरह पार्षदों पर पार्टियों ने ज्यादा फोकस रखा। नगर निगम दून में 68, ऋषिकेश में 14, नगर पालिका डोईवाला में नौ और मसूरी में पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। 

जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि नाम वापसी के बाद निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सभी प्रत्याशियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रचार और मतदान को लेकर प्रत्याशियों के साथ बैठक की जाएगी।  

दून नगर निगम से 70 प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान 

देहरादून नगर निगम से महापौर पद समेत पार्षद पद के 70 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिन्होंने नामांकन वापस लिया, उनमें अधिकतर भाजपा व कांग्रेस के बागी शामिल हैं। इससे कहीं न कहीं दोनों प्रमुख दलों के महापौर प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि कई वार्ड में दो से तीन बागी प्रत्याशी मैदान पर उतर पड़े थे। 

महापौर पद के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय ने नामांकन कराया था। शनिवार को महापौर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल उन्हें साथ लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अपने पक्ष में उनकी नाम वापसी कराई। इसी तरह महापौर पद के प्रत्याशी टीसी भारती ने भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को समर्थन देते हुए नामांकन वापस लिया।

पार्षद पद पर बागी प्रत्याशियों की नाम वापसी के लिए एक तरफ स्वयं भाजपा प्रत्याशी गामा दलबल के साथ नगर निगम कार्यालय में डटे रहे, तो कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल भी कार्यकर्ताओं के साथ बागी प्रत्याशियों को मनाने में लगे रहे। बागी प्रत्याशियों को मनाने के लिए महानगर कार्यकर्ताओं को बाकायदा जिम्मेदारी भी बांटी गई थी और अधिकतर मामलों में दोनों पार्टी को सफलता भी हासिल हुई।   

इन प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस 

वार्ड 01 से 15 (कुल 06) 

वार्ड 01, रवींद्र सिंह, राहुल रावत, वार्ड 03 त्रिलोक सिंह चौहान, वार्ड 11 भावना, दिनेश चंद, वार्ड 14 भूरिया देवी। 

वार्ड 16 से 30 (कुल 08) 

वार्ड 16 राजेश चौधरी, वार्ड 19 विमला मनहास, वार्ड 21 अल्पना जदली, वार्ड 22 नीतू जोशी, वार्ड 23 कामिनी शर्मा, वार्ड 27 सुबोध कुमार जैन, वार्ड 29 मुकेश कुमार, वार्ड 30 राजेश चौधरी। 

वार्ड 31 से 45 (कुल 09) 

वार्ड 31 मीना, वार्ड 32 जितेंद्र अग्रवाल, वार्ड 33 हरेंद्र, वार्ड 37 उर्मिला देवी, वार्ड 38 नरेश कुमार, मनमोहन पंत, शोभित तिवारी, वार्ड 40 कमलेश सोनी, वार्ड 42 रेणु कोला। 

वार्ड 46 से 60 (कुल 12) 

वार्ड 46 सौरभ थापा, वार्ड 49 अजय त्यागी, नुसरत निशाद खान, शाहिद अली, वार्ड 51 गोविंद सिंह बिष्ट, निहाल सिंह, मुमताज, सेन सिंह, वार्ड 55 अनिकेत सिंह, वार्ड 57 बीना उनियाल, वार्ड 60 पुष्पा पंत, मनोज कुमार। 

वार्ड 61-75 (कुल 11) 

वार्ड 63 सुधा प्रधान, वार्ड 64 विनीता, वार्ड 65 पुष्पा डोभाल, सुशील बहुगुणा, वार्ड 68 अर्चना थपलियाल, वार्ड 69 अब्दुल कयूम, एजाज अहमद, मो. फारुख, वार्ड 72 लोकेश सकलानी, वार्ड 73 रेणु रौतेला, वार्ड 75 आशीष गिरी। 

वार्ड 76 से 90 (कुल 13) 

वार्ड 76 दीपा ठाकुर, मीनाक्षी गोस्वामी, वार्ड 78 इकबाल राव, सुनील कुमार, वार्ड 79 अभिषेक परमार, वार्ड 80 शिवानी कक्कड़, वार्ड 82 आयुष, विवेक डंगवाल, वार्ड 85 अजय, वार्ड 86 मनोज कुमार, वार्ड 87 हरेंद्र गुसाईं, वार्ड 89 प्रिया वर्मा, वार्ड 90 ललित थापा। 

वार्ड 91 से 100 (कुल 09) 

वार्ड 91 केशव नंद, संदीप कश्यप, श्याम लाल, वार्ड 92 मुकुल बिष्ट, वार्ड 94 करुणा सिंह, राजेश कौशल, वार्ड 97 विनय पासवान, वार्ड 98 प्रशांत खरोला, वार्ड 100 बीना चंद। 

यह भी पढ़ें: चुनाव में साइकिल से लेकर लग्जरी कारों के खर्चे तय, जानिए

यह भी पढ़ें: इस बार चुनाव में दिखेंगे अलग-अलग तरह के चुनाव चिन्ह

यह भी पढ़ें: तीन नामांकन खारिज होने के बाद अब मजबूत निर्दलीय पर दांव खेलेगी कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.