Move to Jagran APP

बकाये की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बिरला-यामा कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर डोईवाला तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। कर्मचारियों को उक्रांद ने भी समर्थन दिया है। संघ के अध्यक्ष बालम सिंह रावत ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन पर कर्मचारियों का करोड़ों का बकाया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 04:05 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 04:05 PM (IST)
बकाये की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
बिरला-यामा कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर डोईवाला तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।

संवाद संत्र, डोईवाला। बिरला-यामा कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर डोईवाला तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। कर्मचारियों को उक्रांद ने भी समर्थन दिया है। संघ के अध्यक्ष बालम सिंह रावत ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन पर कर्मचारियों का करोड़ों का बकाया है। प्रशासन ने फैक्ट्री को सील करके नीलामी के लिए लिक्विडेटर नियुक्त कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सील फैक्ट्री से करोड़ों की मशीन, जनरेटर, इंजन, पंप, स्पेयर पाटर्स आदि चोरी कर लिए गए। मामले की शिकायत पूर्व में भी शासन प्रशासन से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की। साथ ही कर्मचारियों का बकाया देने की मांग की है।

loksabha election banner

उक्रांद नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि डोईवाला में यह चोरी उत्तराखंड के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी है। लेकिन शासन प्रशासन की चुप्पी हैरान करने वाली है। इस दौरान संघ के महामंत्री मोहन सिंह रावत, उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक बीडी रतूड़ी, डीएम काला, वीरेंद्र थापा, अरविंद बिष्ट, उक्रांद के जिलाध्यक्ष केंद्रपाल सिंह तोपवाल, जोत सिंह गुसाईं आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें-हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा, फर्श पर बैठे पार्षदों ने लगाए अधिकारी शर्म करो के नारे

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.