Move to Jagran APP

Election 2022: उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल हैं आप पार्टी का चेहरा, जानिए अन्य राज्यों में किस पर लगाया है पार्टी ने दांव

Election 2022 आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी ने तीन राज्यों के लिए अपने सीएम के चेहरे को लेकर पत्ते खोल दिए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कहां से कौन आप का सीएम का चेहरा होगा...

By Raksha PanthriEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 12:20 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 01:02 PM (IST)
Election 2022: उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल हैं आप पार्टी का चेहरा, जानिए अन्य राज्यों में किस पर लगाया है पार्टी ने दांव
Election 2022: उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल हैं आप पार्टी का चेहरा।

आनलाइन डेस्क, देहरादून। Election 2022 पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की घोषणा से लेकर सीएम के चेहरे के तौर पर किसपर दाव खेल रहे हैं, इसको लेकर भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए। बात आम आदमी पार्टी की करें तो आप ने उत्तराखंड में बहुत पहले ही कर्नल अजय कोठियाल को सीएम के चेहरे के तौर पर प्रजेंट कर दिया था। तो चलिए आपको बतातें हैं कि पार्टी ने पंजाब और गोवा में सीएम के चेहरे के तौर पर किस पर दाव खेला है....

loksabha election banner

उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल आप पार्टी का सीएम चेहरा

कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के सीएम फेस हैं। कर्नल कोठियाल टिहरी जिले के नरेन्द्र नगर ब्लाक के चौपा गांव निवासी हैं। उन्होंने सेना में 26 साल तक सेवा दी। इस दौरान उन्‍हें कई मेडलों से नवाजा गया। उन्‍होंने केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में सराहनीय योगदान दिया। कोठियाल वर्ष 1992 को कर्नल अजय कोठियाल गढ़वाल राइफल की 4वीं बटालियन में सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। 26 अप्रैल 2013 से 26 अप्रैल 2018 तक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य रहे हैं। उन्‍होंने केदारनाथ आपदा के बाद पुनर्निर्माण के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया है। 29 अगस्त 2018 को कर्नल अजय कोठियाल ने स्वैच्छिक सेवानिवृति ली है तथा 19 अप्रैल 2021 में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ली। कर्नल अजय कोठियाल ने इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप रोड निर्माण के कालादान प्रोजेक्ट में भी काम किया।

यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं कर्नल अजय कोठियाल, जिसे आप ने उत्‍तराखंड में मुख्‍यमंत्री का चेहरा किया घोषित

पंजाब में भगवंत मान पर दाव

पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने सीएम के चेहरे के तौर पर भगवंत मान पर दाव खेला है। बता दें कि भगवंत मान इस समय संगरूर से सांसद हैं। माना जा रहा है कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा हलका धूरी से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी का सीएम चेहरा बने भगवंत मान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 2011 में की थी। भगवंत मान तब मनप्रीत बादल द्वारा बनाई गई पार्टी पिपुल पार्टी आफ पंजाब से जुड़े। मनप्रीत बादल ने अकाली दल से अलग होकर ये पार्टी बनाई थी। वही, भगवंत मान को वही राजनीति में लेकर आए थे। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भगवंत मान ने लहरा विधाननसभा सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि, इस चुनाव में वह हार गए थे।

फिर भगवंत मान पिपुल पार्टी आफ पंजाब से अलग हो गए और आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। पार्टी ने उन्हें संगरूर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। उस समय आप ने पंजाब में पहली बार कदम रखा था। चुनाव में मान ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा को हराया था। इसके बाद भगवंत मान 2019 के लोकसभा चुनाव को भी जीते और अब पार्टी ने सीएम चेहरे के लिए दाव लगाया है।

गोवा में आप का सीएम चेहरा हैं अमित पालेकर

आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीएम के चेहरे का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अमित पालेकर पर दाव खेला है। अमित पालेकर पेशे से वकील हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते यहां सेंट आंद्रे और सिरोदा निर्वाचन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर अभियान शुरू करते हुए राज्य में एक ईमानदार सरकार का वादा किया था। इस अभियान में उनके साथ आप गोवा के संयोजक राहुल म्हाम्ब्रे और पार्टी नेता अमित पालेकर भी मौजूद थे। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार महादेव नाइक और आप के अन्य नेताओं के साथ सिरोदा में घर-घर जाकर प्रचार किया था। अब उन्हें सीएम के चेहरे के तौर पर मैदान में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस आज प्रत्याशियों की सूची कर सकती है घोषित, जानें- कहां से चुनाव लड़ सकते हैं हरीश रावत

Koo App

आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड ने निम्मलिखित साथियों को नई जिम्मेदारी दी है। आप सभी को बधाई, हमें उम्मीद है आप अपने कर्तव्यों का पालन सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से करेंगे।

View attached media content - Aam Aadmi Party Uttarakhand (@AAPUttarakhand) 21 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.