Move to Jagran APP

डा. कैलाश गुंज्याल बने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के जिलाध्यक्ष

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा कैलाश गुंज्याल अध्यक्ष व प्रेमनगर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा संजीव सिंह सचिव बने हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नयी कार्यकारिणी आगामी 27 नवंबर को शपथ लेगी।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 03:35 PM (IST)
डा. कैलाश गुंज्याल बने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के जिलाध्यक्ष
प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

जागरण संवाददाता, देहरादूनः प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा कैलाश गुंज्याल अध्यक्ष व प्रेमनगर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा संजीव सिंह सचिव बने हैं। वहीं,मसूरी अस्पताल के एनेस्थेटिस्ट डा खजान सिंह कोषाध्यक्ष,जिला अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट डा निखिल कुमार उपाध्यक्ष (मुख्यालय),रायपुर अस्पताल की मेडिकल आफिसर डा विनीता सयाना उपाध्यक्ष (पेरिफ्री),विकासनगर की डेंटल सर्जन डा प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष (डेंटल) निर्वाचित हुई हैं।

loksabha election banner

वहीं जिला अस्पताल के ईएमओ डा गौरांग जोशी संयुक्त सचिव व मसूरी के मेडिकल अफसर डा अभिषेक कुमार एडिटर चुने गए हैं।चुनाव प्रक्रिया डा प्रताप रावत,डा पियूष त्रिपाठी व डा संजीव कटारिया की देखरेख में संपन्न हुए।चुनाव अधिकारी ने बताया कि नयी कार्यकारिणी आगामी 27 नवंबर को शपथ लेगी।

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ शासन से खफा

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने कैबिनेट की ओर से लिए गए निर्णय पर चार माह बाद भी शासनादेश जारी नहीं होने पर रोष जताया। शनिवार को प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद सिंह दानू की अध्यक्षता में शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि करीब चार महीने पहले कैबिनेट ने विभागों में रिक्त पद न दिखाना, गृह जनपद में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश पारित किए थे। लेकिन शासन स्तर पर अभी तक इसके आदेश जारी नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश: सरकार की बुद्धि- शुद्धि को कर्मचारियों ने किया यज्ञ, पिछले कई दिनों से हैं कार्य बहिष्कार पर

उन्होंने याद दिलाया कि वर्तमान सरकार ने घोषणा पत्र व राज्यपाल के अभिभाषण में अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित रखने का वायदा किया था। लेकिन वर्तमान शिक्षा मंत्री सरकार के इस वायदे को पूरा नहीं कर रहे हैं। सरकार की घोषणा जुमला साबित हुई है। बैठक में शिक्षक संघ के संरक्षक कविंद्र कैंतुरा, महिला उपाध्यक्ष सुनीता पंवार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट, हरीश चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Badrinath Yatra: शंकराचार्य की गद्दी यात्रा उद्धवजी और कुबरेजी के साथ पहुंची पांडुकेश्वर, मंदिर में होंगे विराजमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.