Move to Jagran APP

जरूरतमंद बच्चों का जीवन संवार रही है यह महिला

देहरादून की 62 वर्षीय डॉ. गिरीबाला जुयाल जरूरतमंद बच्चों का जीवन संवार रही हैं। डॉ. जुयाल मजदूर बस्ती के बच्चों के लिए कक्षाएं चलाती हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 11:14 AM (IST)Updated: Mon, 14 May 2018 05:09 PM (IST)
जरूरतमंद बच्चों का जीवन संवार रही है यह महिला
जरूरतमंद बच्चों का जीवन संवार रही है यह महिला

देहरादून, [जेएनएन]: 62 वर्षीय डॉ. गिरीबाला जुयाल कौलागढ़ की मजदूर बस्ती के 70 बच्चों का जीवन शिक्षा के दीपों से जगमग कर रही हैं। डॉ. जुयाल बस्ती के बच्चों के लिए कक्षाएं चलाती हैं। यहां सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चे में छिपी प्रतिभा को भी निखारा जाता है। साथ ही डांस, गायकी, योग समेत कई अन्य गतिविधियों की विशेष कक्षाएं भी आयोजित होती हैं। इसी का नतीजा है कि आज ओएनजीसी जैसे बड़े संस्थानों के कार्यक्रमों में प्रस्तुति के लिए यहां के बच्चों को विशेष आमंत्रण दिया जाता है।

loksabha election banner

वर्ष 2004 में डॉ. गिरीबाला जुयाल ने मनोहर भाव संस्था की स्थापना की थी। यह संस्था देहरादून के कौलागढ़ क्षेत्र की मजदूर बस्ती में रहने वाले निर्धन और जरूरतमंद बच्चों को 13 वर्षों से शिक्षा दे रही है। वर्तमान में संस्था की ओर से कौलागढ़ स्थित पंचायती भवन में शाम चार से छह बजे तक कक्षाओं का संचालन होता है। जिसमें नर्सरी से 10वीं कक्षा तक के करीब 70 से अधिक बच्चों को पढ़ाया जाता है। 

इन बच्चों को शिक्षा के साथ ही डांस, गायकी, कला, योग, कराटे के गुर भी सिखाए जाते हैं। यहां तक कि डांस, योग आदि के लिए विशेष शिक्षिका रखी गई हैं। डॉ. जुयाल चाहती हैं कि ये बच्चे किसी भी क्षेत्र में कमतर न रहें, इसके लिए वे इन बच्चों को खेल समेत अन्य गतिविधियों में भी प्रशिक्षित करती हैं। डॉ. जुयाल के साथ इस नेक काम में कुछ अन्य सदस्य भी हाथ बंटाती हैं।

37 वर्षों से जला रहीं शिक्षा की अलख 

मनोहर भाव संस्था की संस्थापक डॉ. गिरीबाला जुयाल इससे पूर्व वर्ष 1980-85 में टिहरी जिले के फकोट गांव में निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए क्षेत्र का पहला अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल चुकी हैं। स्कूल खोलने में केंद्रीय भूमि संरक्षण संस्थान में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डॉ. गिरीबाला के पति डॉ. गोपाल जुयाल ने भी अपने संस्थान से सहयोग दिलाया था।

यह भी पढ़ें: शेरवुड के छात्र अपूर्व ने जीता बिग बी का दिल, अमिताभ बोले कहां से लिया ज्ञान

यह भी पढ़ें: साढ़े तीन फुट कद की यह महिला आइएएस मिसाल बनकर उभरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.