Move to Jagran APP

मतदाता सूची में ऐसे जुड़वाएं अपना नाम, इसके लिए प्रशासन 12 और 13 दिसंबर को चलाएगा विशेष अभियान

यदि आपका नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है तो यह सही समय है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन मतदाता सूची संबंधी कार्यों के लिए 12 व 13 दिसंबर को विशेष अभियान चला रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 08:55 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 08:55 PM (IST)
मतदाता सूची में ऐसे जुड़वाएं अपना नाम, इसके लिए प्रशासन 12 और 13 दिसंबर को चलाएगा विशेष अभियान
जिला प्रशासन मतदाता सूची संबंधी कार्यों के लिए 12 व 13 दिसंबर को विशेष अभियान चला रहा है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: यदि आपका नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है या नाम, उम्र, पता आदि में संशोधन कराना है या अपना मतदान क्षेत्र बदलवाना है तो यह सही समय है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन मतदाता सूची संबंधी कार्यों के लिए 12 व 13 दिसंबर को विशेष अभियान चला रहा है।

loksabha election banner

शनिवार को जारी प्रेस बयान में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने कहा कि जो नवयुवा एक जनवरी 2021 को 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं, वह भी मतदाता बन सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचन/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सिटी मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को सफल बनाया जाए।

यदि कोई बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) संबंधित स्थल पर उपस्थित नहीं पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने मतदाता सूची अपडेट करने की मौजूदा प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या संशोधन संबंधी जो कार्य चल रहे हैं, उनकी जानकारी समय पर अपडेट नहीं की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जानकारी समय पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर तत्काल अपडेट की जाए। 

देहरादून में हैं सबसे अधिक मतदाता

उत्‍तराखंड में वर्ष 2022 को होने वाले विधान सभा चुनावों के लिए मतदाता सूची बनाने की तैयारी चल रही है। सूबे की अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इस सूची के अनुसार अभी तक जो भी आंकड़े सामने आए हैं, उसमें सबसे अधिक मतदाता 1378597 देहरादून जनपद में हैं, वहीं सबसे कम मतदाता 187795 रुद्रप्रयाग जनपद में हैं। उत्‍तराखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 7738477 है। इनमें मतदाताओं में 403624 पुरुष हैं, जबकि मतदाता 3701912 महिलाएं हैं।

 यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बढ़े 30 हजार नए मतदाता, महिला वोटर बनाने पर जोर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.