Move to Jagran APP

टिकट घोषित होते ही झबरेड़ा सीट पर कांग्रेस में असंतोष, भाजपा ने घोषित नहीं किया उम्‍मीदवार

हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी में असंतोष के स्वर तेज हो गए हैं। इस विधानसभा सीट पर दो बार से पार्टी के प्रत्याशी रहे राजपाल सिंह अब भाजपा ज्वाइन करेंगे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 11:03 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 11:03 AM (IST)
टिकट घोषित होते ही झबरेड़ा सीट पर कांग्रेस में असंतोष, भाजपा ने घोषित नहीं किया उम्‍मीदवार
झबरेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी में असंतोष के स्वर तेज हो गए हैं।

जागरण संवाददाता रुड़की। झबरेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी में असंतोष के स्वर तेज हो गए हैं। इस विधानसभा सीट पर दो बार से पार्टी के प्रत्याशी रहे राजपाल सिंह अब भाजपा ज्वाइन करेंगे। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 शुरू होते ही तमाम दलों में दलबदल शुरू हो गया है। टिकट ना मिलने पर कई नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जा रहे हैं। झबरेड़ा सीट पर कांग्रेस के बीच गुटबाजी अब उभर कर सामने आ गई है। यहां पर पार्टी ने वीरेंद्र को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जिसका विरोध शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार उम्मीदवार रहे राजपाल सिंह बुधवार को देहरादून पहुंच गए हैं, वह पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताते चलें कि भाजपा ने भी अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

prime article banner

जुगरान को प्रदेश प्रवक्ता का जिम्मा

हाल में आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में घर वापसी करने वाले रविंद्र जुगरान को भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनकी नियुक्ति की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी दी। जुगरान पूर्व में भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय रहे जुगरान को पूर्ववर्ती खंडूड़ी सरकार में राज्य युवा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष और निशंक सरकार में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था।

आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में 109 एफआइआर दर्ज

राज्य में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में आचार संहिता उल्लंघन करने के 191 मामलों में 109 एफआइआर दर्ज की गई है। प्रदेश में 10 जनवरी से आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही जिलों में इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में अब तक 244 अवैध शस्त्र जब्त किए गए हैं। 22166 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए हैं। शांति भंग के मामलों में 34534 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। वहीं, 15926 को पाबंद किया गया है। 1114 व्यक्तियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। 1.74 लाख रुपये की नगदी पकड़ी गई है। इसके साथ ही 1.19 करोड़ की शराब और 2.81 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- उत्तराखण्ड चुनाव 2022: भाजपा दो फरवरी को जारी कर सकती है अपना दृष्टिपत्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.