Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयघोषों के साथ श्रद्धालुओं ने गणपति किया विसर्जन

रविवार को अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश के उत्सव का समापन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोष लगा रहे थे। देहरादून के श्रद्धालुओं ने गणपति का विसर्जन गंगा समेत अन्‍य नदियों में किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 08:54 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयघोषों के साथ श्रद्धालुओं ने गणपति किया विसर्जन
रविवार को गढ़ीकैंट टपकेश्वर महादेव मंदिर स्थित तमसा नदी में गणेश की मूर्ति विसर्जन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

जागरण संवाददाता, देहरादून। भगवान गणेश के उत्सव का समापन रविवार को धूमधाम से हुआ। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ... समेत अन्य जयघोषों के साथ श्रद्धालुओं ने गणपति विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने दोपहर तक मंदिरों में गणपति के भजनों पर नृत्य किया। भक्तों ने हरिद्वार, ऋषिकेश, तमसा नदी, सोंग नदी, मालदेवता समेत अन्य स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर सुख समृद्धि एवं कोरोना के खात्मे की कामना की।

loksabha election banner

अनंत चतुर्दशी पर निकाली शोभा यात्रा

गणपति युवा सेवा समिति डांडीपुर, मन्नूगंज ने अपना 17वां गणेश महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया। आयोजकों ने डांडीपुर से सब्जी मंडी, मोती बाजार, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड होते हुए रेंजर्स ग्राउंड के समीप तक शोभायात्रा निकाली व प्रतिमा को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले गए।

इस मौके पर मुकेश प्रजापति, सोनू प्रजापति, सुमित साहनी, रवि प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, विक्की प्रजापति, मन्नू चौहान, विकास, अंकित, सन्नी भारद्वाज, संजय चौहान, निखिल, विकास कुमार मौजूद रहे।

अनंत चतुर्दशी पर मातृशक्ति का सम्मान

गणपति युवा समिति के तत्वावधान में पश्चिम पटेलनगर में आयोजित 15वें गणपति उत्सव के समापन पर शोभा यात्रा निकाली गई। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शाल पहनाकर 251 महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए चंद्रमोहन आनंद ने बताया कि निरंतर 15 वर्षों से गणपति उत्सव का आयोजन हो रहा है।

इस बार कोविड की वजह से आयोजन में खासी सतर्कता बरती गई। गणेश भक्तों ने भव्यता व श्रद्धापूर्वक गणपति की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली। इस अवसर पर तजेंद्र हरजाई, मनीष जौली, योगेश आनंद, एसपी सूरी, अशोक गुलानी आदि मौजूद थे।

बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में गणेश उत्सव के समापन पर गणपति बप्पा के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। उधर, स्मिथ नगर स्थित लूथरा निवास पर गणपति उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विनीत कुमार लूथरा, साकेत लूथरा, रोहित लूथरा, नीतू लूथरा, भव्य लूथरा, नीलम वाधवा, अनीता मल्होत्रा, सुनीता विमला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में व्यावसायिक वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड जरूरी, आनलाइन होगा आवेदन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.