Move to Jagran APP

Lockdown Effect: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, तीन मई तक दर्शनार्थियों को अनुमति नहीं

Gangotri and Yamunotri Yatra गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं लेकिन किसी भी श्रद्धालु को मंदिर परिसर में आने पर पूरी तरह से रोक है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 09:26 PM (IST)
Lockdown Effect: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, तीन मई तक दर्शनार्थियों को अनुमति नहीं
Lockdown Effect: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, तीन मई तक दर्शनार्थियों को अनुमति नहीं

उत्‍तरकाशी, शैलेंद्र गोदियाल। कोविड-19 के खिलाफ धामों में भी कोरोना के खिलाफ जंग चल रही है। बीते रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद सोमवार को तीर्थ पुरोहितों ने कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए दोनों धामों में हवन और पूजा अर्चना की। दोनों धामों में परिसर के गेट बंद कर दिए गए हैं। किसी भी श्रद्धालु मंदिर परिसर में तीन मई तक आने और दर्शन करने पर पूरी तरह से रोक है। इसके अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री बाजार भी पूरी तरह से बंद रखा गया है। लॉकडाउन का नियम न टूटे इस लिए तीर्थ पुरोहितों की संख्या भी सीमित रखी गई है।

loksabha election banner

गंगोत्री धाम में सोमवार सुबह चार बजे से तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल व अनुज सेमवाल ने पूजा अर्चना शुरू हुई। सबसे पहले मां गंगा का श्रृंगार किया गया। सुबह छह बजे मंगल आरती हुई। जिसमें कोई अन्य पुरोहित भी शामिल नहीं हुआ। जिसके बाद इन दोनों तीर्थ पुरोहितों ने भारत और विश्व से कोरोना मुक्ति के लिए हवन किया। इसके साथ ही गंगा सहस्रनाम पाठ, गंगा लहरी पाठ, गंगा के बीज मंत्र से जाप भी किया। जिसके बाद मां गंगा को केशरी चावल का भोग लगाया गया।

गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल कहते हैं कि लॉकडाउन और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कोरोना मुक्ति के लिए अनुष्ठान किया गया। यह अनुष्ठान नियमित चलेगा। उन्होंने कहा कि दो तीर्थ पुरोहितों के अलावा सोमवार को मंदिर में कोई नहीं गया। मंदिर परिसर का स्वागत द्वार को भी बंद किया हुआ है। जिससे स्थानीय साधु संत व अन्य लोग भी लॉकडाउन तक मंदिर में न आएं। 

मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि हर मंदिर में दो तीर्थ पुरोहितों की तैनाती की गई। जिससे परंपराएं अक्षुण रहे और मां गंगा सुपूज्य रहे। बस सभी तीर्थ पुरोहित अपने-अपने स्थानों फिलहाल कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सुरेश सेमवाल ने बताया गंगोत्री धाम में अभी तक एक भी दुकान नहीं खुली है। सभी दुकानें बंद हैं। धाम में पूरी तरह से सन्नाटा है। 

 

यह भी पढ़ें: Gangotri and Yamunotri yatra 2020 लॉकडाउन के बीच विधि विधान के साथ खोले गए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

वहीं यमुनोत्री मंदिर समिति में सचिव कीर्तेश्वर उनियाल कहते हैं कि यमुनोत्री धाम में दो तीर्थ पुरोहित ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मां यमुना से प्रार्थना की गई की जल्द से जल्द कोरोना महामारी से भारत समेत पूरे विश्व को मुक्ति मिले। यह प्रक्रिया नियमित जारी रहेगी। लेकिन, श्रद्धालुओं के लिए मंदिर लॉकडाउन तक पूरी तरह से बंद है।

यह भी पढ़ें: Kedarnath Yatra 2020: केदारनाथ रवाना हुई बाबा केदार की उत्सव डोली, 29 अप्रैल को खुलेंगे कपाट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.