Move to Jagran APP

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव बोले, भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाएगी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल की खामियों पर चार्जशीट तैयार करेगी। इसे जनता के बीच ले जाया जाएगा। चार्जशीट बनाने के लिए पूर्व मंत्री नवप्रभात की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 06:45 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 06:45 AM (IST)
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव बोले, भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाएगी कांग्रेस
राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल की खामियों पर चार्जशीट तैयार करेगी। इसे जनता के बीच ले जाया जाएगा। चार्जशीट बनाने के लिए पूर्व मंत्री नवप्रभात की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। उन्होंने उत्तराखंड में बसपा या अन्य किसी भी दल के साथ गठबंधन से इन्कार किया। उन्होंने दावा किया कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रही है। सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर कांग्रेस चार्जशीट जारी करेगी। प्रदेश पदाधिकारी से लेकर ब्लॉक के पदाधिकारी इस चार्जशीट को लेकर जनता के बीच जाएंगे, ताकि सरकार का सच सामने आ सके।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों की वापसी हो सकती है, लेकिन सिर्फ साफ छवि वालों पर ही पार्टी विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस किसी व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। प्रदेश में पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीच गाहे-बगाहे मतभेद उजागर होने के बारे में उन्होंने दावा किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। सभी कांग्रेस की प्रदेश की सत्ता में वापसी को पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मुस्तैद किया गया है। प्रदेश पदाधिकारियों को जिले और विधानसभा क्षेत्रवार संगठन को मजबूत और सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश में कांग्रेस के बसपा या किसी अन्य दल के साथ गठबंधन की संभावना से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इन्कार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी इसके पक्ष में नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत की बसपा सुप्रीमो मायावती को भारत रत्न दिए जाने की मांग के बारे में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह उनकी निजी राय है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने ऋषिकेश में नीम करोली मंदिर के दर्शन किए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.