Move to Jagran APP

दून में डेंगू संदिग्ध महिला की मौत, मरीजों का आंकड़ा 3606 पहुंचा Dehradun News

उत्तराखंड में डेंगू का कहर नहीं थम रहा है। दून में डेंगू संदिग्ध एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। अब तक दून में कुल 3606 लोगों को डेंगू का डंक लग चुका है।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 08:56 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 08:56 AM (IST)
दून में डेंगू संदिग्ध महिला की मौत, मरीजों का आंकड़ा 3606 पहुंचा Dehradun News
दून में डेंगू संदिग्ध महिला की मौत, मरीजों का आंकड़ा 3606 पहुंचा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में डेंगू का कहर नहीं थम रहा है। दून में डेंगू संदिग्ध एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके गुप्ता ने डेथ ऑडिट कराने की बात कही है। वहीं, अब तक दून में कुल 3606 लोगों को डेंगू का डंक लग चुका है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय महिला कई दिन से बीमार चल रही थी। परिजनों के अनुसार उन्हें हार्ट की बीमारी के साथ डेंगू की पुष्टि हुई थी। महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें फोर्टिस अस्पताल में लाया गया। जहां पर उनकी प्लेट्लेट्स 25 हजार से भी कम होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

पटेलनगर स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सीएमओ का कहना है कि टीम को मृतका के घर व अस्पताल भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।

144 और मरीजों को लगा डेंगू का डंक

राजधानी दून में डेंगू का डंक कमजोर नहीं हो रहा है। मौसम में ठंडक आने के बाद भी मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं दिख रही है। हर दिन इस बीमारी के कई मरीज सामने आर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट में जनपद देहरादून में 144 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बता दें, प्रदेशभर में डेंगू का मच्छर कहर बरपा रहा है। इनमें सर्वाधिक प्रभावित देहरादून रहा है। जहां अब तक 3606 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 

डेंगू की रोकथाम व बचाव के लिए सरकारी तंत्र द्वारा किए गए अब तक के सभी इंतजाम धराशायी ही हुए हैं। और तो और मौसम का रुख भी डेंगू के मच्छर की सक्रियता को कम नहीं कर पा रहा है। माना जाता है कि वातावरण में पारा लुढ़कने के साथ ही डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता भी कम हो जाती है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 145 और लोगों को लगा डेंगू का डंक, मरीजों का आंकड़ा 5670 पहुंचा

इस बार ऐसा भी नहीं हो रहा है। इसके उलट मच्छर दिन-प्रतिदिन तेजी से पैर पसार रहा है। जिसमें देहरादून सर्वाधिक प्रभावित है। यहां सरकारी अस्पतालों में अब तक 15985 मरीजों की जांच की गई है। जिनमें 3606 में डेंगू की पुष्टि हुई है। छह लोग डेंगू के कारण दम तोड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कहर बरपाने के बाद अब नेचुरल डेथ की तरफ बढ़ रहा डेंगू मच्छर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.