देहरादून टेबल टेनिस एसोसिएशन ने उत्तराखंड टेबल टेनिस टीम का किया सम्मान
देहरादून टेबल टेनिस एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयनित टीम को सम्मानित किया। आयोजन सचिव गिरीश मधवाल ने बताया कि उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया गया है।
जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून टेबल टेनिस एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयनित टीम को सम्मानित किया। बुधवार को समरवैली स्कूल में संघ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन सचिव गिरीश मधवाल ने बताया कि उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया गया है। टीम के लिए चयनित खिलाडिय़ों को पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शबाली गुरुंग, केके शर्मा, प्रिंस विपिन ने सम्मानित किया।
ये है टीम
- कैडेट गर्ल्स: आदित्री भारद्वाज
- कैडेट ब्वॉयज: आरव नेगी, दिव्यांश नेगी
- सब जूनियर गर्ल्स: विदुषी धनाई, रिया पंवार, हंषिका ढोंढियाल
- सब जूनियर ब्वॉयज: देवांश चौहान व विख्यात विभू
- जूनियर गर्ल्स: विदुषी जोशी, दिव्यांजलि नेगी, विदुषी धनाई व जया भंडारी
- जूनियर ब्वॉयज: हर्षुल कवेरा, आर्यन रावत
- यूथ गर्ल्स: विदुषी जोशी, वंशिका यादव, दिव्यांजलि नेगी व जया भंडारी
- यूथ ब्वॉयज: नितिन गुसाईं, हर्षुल कवेरा
- महिला: वंशिका यादव, प्रियंका साहा, विदुषी जोशी, विदुषी धनाई
- पुरुष: गौतम ध्रुवांश, नितिन गुसाईं, रेखा हांड़ा, आकाश गुप्ता
लिटिल स्टार एकेडमी तीन विकेट से जीती
अन्नपूर्णा कप 2020 में लिटिल स्टार एकेडमी ने दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। पंडितवाड़ी स्थित आर्यन क्षेत्री क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में बुधवार को दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब और लिटिल स्टार एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें दून स्ट्राइकर्स क्लब ने पहले खेलते हुए 46.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए। जोरावर ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। लिटिल स्टार के लिए आदित्य ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल स्टार क्रिकेट एकेडमी ने 26.4 ओवर में ही 148 रन बनाकर मुकाबले को तीन विकेट से जीत लिया। टीम के लिए अनुज ने 34 व निलभ ने 30 रन बनाए। दून स्ट्राइकर्स के लिए मोनाल, आदित्य व जोरावर ने दो-दो विकेट झटके।
यह भी पढ़ें-कोच बदले, खिलाड़ी बदले पर नहीं बदला टीम का प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर