Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: देहरादून का अधिकतम तापमान बढ़ा, न्यूनतम गिरा; जा‍निए आज कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update मानसून की विदाई के साथ अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है। बीते चौबीस घंटे में देहरादून के अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। उधर न्यूनतम तापमान में कमी आइ। इस कारण सुबह एवं शाम को ठंड का एहसास होने लगा है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 09:02 AM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 09:02 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: देहरादून का अधिकतम तापमान बढ़ा, न्यूनतम गिरा; जा‍निए आज कैसा रहेगा मौसम
मानसून की विदाई होते ही अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update: मानसून की विदाई होते ही अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आइ है। जिससे सुबह एवं शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा छाये रहने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 व 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

loksabha election banner

मंगलवार को दिनभर चटख धूप खिलने से दोपहर को गर्मी ने बेहाल किया। शाम चार बजे तक गर्मी महसूस की गई। दोपहर दो बजे के आसपास गर्मी से बाजार में दोपहिया वाहनों की संख्या में कमी देखी गई। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान बीते सोमवार को 20.2 डिग्री रहा था। पिछले 24 घंटे में ही इसमें 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

कुमाऊं में शुष्क बना हुआ है मौसम

कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हवाएं तापमान को बढ़ाए हुए हैं। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तापमान में तेजी दर्ज की गई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया है। तराई में एक बार फिर उमस परेशान कर रही है। ऐसे में 17-18 अक्‍टूबर को पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Uttarakhand Weather Update: मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में तपिश शुरू, देखें प्रमुख शहरों का तापमान


कालीमठ में भालू के आतंक से ग्रामीणों में छाई दहशत

रुद्रप्रयाग के केदारघाटी के कालीमठ क्षेत्र में भालू का आतंक छाया हुआ है। ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। झुंड में ही घर से इधर-उधर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग से भालू से आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कालीमठ घाटी के ग्राम पंचायत कोटमा सहित अन्य गांवों में भालू के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। कोटमा निवासी संदीप भट्ट का कहना है कि भालू दिन दोपहर में ही खेतों व गांव के आसपास देखा जा रहा है। वह अब तक एक दर्जन से अधिक मवेशियों पर हमला कर चुका है। गोशालाओं में जाकर छत को तोड़कर अंदर घुस रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.