कांग्रेस में अनुशासन का चाबुकः दीपक राही व अनिल शर्मा पार्टी से निष्कासित
कांग्रेस ने नगर निगम देहरादून के वार्ड 82 दीपनगर से दीपक राही व अनिल शर्मा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पर सख्ती दिखाई है। जिला कांग्रेस कमेटियों व प्रत्याशियों से मिली शिकायतों के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उक्त कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में यह जानकारी दी। बताया कि जिन लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है, उनमें नगर निगम देहरादून के वार्ड 82 दीपनगर से दीपक राही व अनिल शर्मा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कई अन्य लोगों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्टी अनुशासन तोड़ेगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं निकाय चुनाव
यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल बोले, शिक्षा और राजनीतिक अनुभव मेरी ताकत
यह भी पढ़ें: चुनाव प्रचार का शोर थमा तो भाजपा और कांग्रेस ने किए जीत के दावे