थराली सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना, किसकी होगी जीत
थराली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना गुरुवार को की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गर्इ हैं।
थराली, चमोली, [जेएनएन]: सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने थराली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं।
भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन के कारण रिक्त हुई चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर यूं तो पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी और कांग्रेस के प्रो.जीतराम के बीच ही माना जा रहा है। थराली उप चुनाव की मतगणना के लिए कुलसारी के इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है।
बुधवार को जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। राजकीय इंटर कालेज कुलसारी में मतगणना में लगे कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। मतगणना के लिए दो कक्षों में 12 टेबल लगाए गए हैं। हर टेबल पर तीन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने सुरक्षा का जायजा लेकर पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: मोदी के बाद गप्पी कौन प्रतियोगिता में शामिल हुए त्रिवेंद्र: हरीश रावत
यह भी पढ़ें: सहकारिता में वर्चस्व को लेकर भाजपा के सामने बड़ी चुनौती