Move to Jagran APP

PICS: भाजयुमो के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली, कोविड-19 के नियमों की उड़ी धज्जियां

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों-कायदों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 02:41 PM (IST)
PICS: भाजयुमो के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली, कोविड-19 के नियमों की उड़ी धज्जियां
भाजयुमो के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली।

देहरादून, जेएनएन।  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला के स्वागत में कार्यकर्त्‍ताओं ने शनिवार को शहर में बाइक रैली निकाली। इसके बाद महापौर और भाजपा विधायकों ने भी नए अध्यक्ष को शुभकामना देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

बाइक रैली सुभाष रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट से शुरू होकर ओरिएंट चौक, घंटाघर, दर्शन लाल चौक होते हुए भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता रैली में शामिल हुए। रैली के बाद महानगर कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंशुल चावला का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ होती है। हमारा देश एक युवा देश है और युवा मोर्चा के ऊपर पार्टी को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चावला ने कहा कि युवा मोर्चा का उद्देश्य सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाना है। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने की। इसके अलावा महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, विधायक खजान दास, विधायक गणेश जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा आशीष रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल बंदोली, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष श्याम पंत, राजेश रावत आदि उपस्थित थे।

रैली में नियम-कायदों की उड़ी धज्जियां

भाजयुमो की रैली में नियम-कायदों का जमकर मखौल उड़ाया गया। कोरोनाकाल के बीच निकाली गई बाइक रैली में शारीरिक दूरी और मास्क पहनने की जहमत नहीं उठाई गई। रैली से पूर्व एक स्थान पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकत्र्ता एकत्रित हो गए। यही आलम रैली के समापन पर भी रहा। महानगर कार्यालय में पैर रखने की जगह नहीं थी, सभी कार्यकर्त्‍ता सटकर खड़े थे और ज्यादातर के मुंह पर मास्क भी नदारद रहे। वहीं, रैली के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।

एबीवीपी के कार्यकर्त्‍ताओं का दिखा दबदबा

बाइक रैली में भाजयुमो कार्यकर्त्‍ताओं से ज्यादा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य नजर आए। कॉलेज के छात्रों को ही अधिक संख्या में रैली में शामिल किया गया था। इससे भाजयुमो में एबीवीपी के बढ़ते दबदबे के कयास भी लगाए जा रहे हैं। पदाधिकारियों से लेकर कार्यकारिणी सदस्यों के चयन में भी एबीवीपी को ही तवज्जो दिए जाने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: Aam Aadmi Party का दावा, 2022 के चुनाव में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ, आप-भाजपा के बीच होगी टक्कर 

यह भी पढ़ें: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पांच दिसंबर को आएंगे उत्तराखंड, तीन दिन के दौरे में लेंगे 13 बैठकें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.