Move to Jagran APP

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, दिव्यांगों की सहायता है सबसे बड़ा धर्म

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिव्यांगों को राशन किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 06:55 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, दिव्यांगों की सहायता है सबसे बड़ा धर्म
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, दिव्यांगों की सहायता है सबसे बड़ा धर्म

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिव्यांगों को राशन किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। प्रीतम सिंह ने ये भी कहा कि जिनके साथ प्रकृति ने नाइंसाफी की है उनकी मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। 

loksabha election banner

देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से पचपन दिव्यांगों को राशन किट, च्यवनप्राश और जूस वितरित किया गया। मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने उन्हें अपने हाथों से सामान वितरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कोरोनाकाल में जिस तरह से देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं, वो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट पूरे विश्व में मानव अस्तित्व को चुनौती दे रहा है और इसका मुकाबला सभी को दलगत भावना, धर्म-जाति और क्षेत्र की भावना से ऊपर उठकर करना है। प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जिस तरह से जनता की सेवा कर रहे हैं उसका कोई सानी नहीं है।

इस दौरान सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उनका ट्रस्ट लॉकडाउन पार्ट एक से लेकर अब तक पूरे देहरादून में अपनी सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर गरीब मजदूर और मजबूर लोगों की सेवा में लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले 55 दिनों में ट्रस्ट ने अब तक दस हज़ार लोगों तक कच्चा राशन, सब्जी, जूस, मास्क, सैनिटाइजर पहुंचाया है। साथ ही ट्रस्ट ने उन लोगों को चिह्नित करने का काम किया है, जो वास्तव में जरूरतमंद हैं। उन्होंने कहा कि आज जब सारे धार्मिक स्थल बंद पड़े हैं, तब देवसेवा में लगे पुरोहित समाज के लोगों को भी ट्रस्ट ने मदद की और आज दिव्यांगजनों की सेवा का अवसर भी मिल गया।

यह भी पढ़ें: छावनी परिषद क्लेमेनटाउन: चालू वित्तीय वर्ष के लिए 165 करोड़ का बजट

इस अवसर पर राजपुर के पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व दर्जाधारी अजय सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश सचिव विकास नेगी, चैरिड नेशन के अध्यक्ष अमित सचदेवा, प्रदीप सिंह, मंजू पंवार, शांति रावत, अनुज दत्त शर्मा, कैलाश जोशी, नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष बसंत कुमार थपलियाल, जिला अध्यक्ष संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षक संगठन में अंतरकलह, संघ को भंग करने की सिफारिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.