Move to Jagran APP

ऋषिकेश में कांग्रेसियों ने अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी, कहा वह कांग्रेस के सच्‍चे सिपाही थे

महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश कार्यालय में कांग्रेसजनों की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि अहमद पटेल बहुत ही मृदुभाषी कर्मठ ईमानदार कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 04:05 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 04:05 PM (IST)
ऋषिकेश में कांग्रेसियों ने अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी, कहा वह कांग्रेस के सच्‍चे सिपाही थे
महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश कार्यालय में कांग्रेसजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया।

ऋषिकेश, जेएनएन। महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश कार्यालय में कांग्रेसजनों की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि अहमद पटेल बहुत ही मृदुभाषी, कर्मठ, ईमानदार, कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। जिन्होंने जीवन पर्यन्त कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, कमजोर वर्ग एवं युवाओं के लिए कार्य करते हुए देश के बहुत ही लोकप्रिय नेता रहे। पार्टी  की नीति निर्माताओं में उनकी मुख्य भूमिका थी। समस्त कांग्रेस जनो द्वारा उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना की गईं। श्रद्धांजलि सभा मे प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, जयेंद्र रमोला, विमला रावत, पार्षद शकुन्तला शर्मा, जगत सिंह नेगी, देवेंद्र प्रजापति, मधु जोशी, अभिषेक शर्मा, विवेक तिवारी, ललित मोहन मिश्र आदि मौजूद रहे। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: 'आप' के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सीएम रावत पर कसा तंज, कहा- अक्लमंदी दिखाएं और संन्यास ले लें 

कांग्रेसियों ने अहमद पटेल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून के राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के निधन पर शोक प्रकट किया गया। कांग्रेस के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अॢपत कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अहमद पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अहमद पटेल ने कठिन से कठिन दौर में पार्टीजनों की हौसला अफजाई की। उनके निधन से कांग्रेस ने एक स्तंभ खो दिया है। शोक सभा का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा ने किया। शोकसभा में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- सपने की तरह गायब हुए अच्छे दिन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.