Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्‍मतिथि पर उत्‍तराखंड में कांग्रेस कार्यकत्‍ताओं ने किया भावपूर्ण स्‍मरण

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्‍मतिथि पर विभिन्‍न जिलों में सादगीपूर्वक मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर भावपूर्ण स्‍मरण किया।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 01:47 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 09:56 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्‍मतिथि पर उत्‍तराखंड में कांग्रेस कार्यकत्‍ताओं ने किया भावपूर्ण स्‍मरण
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्‍मतिथि पर उत्‍तराखंड में कांग्रेस कार्यकत्‍ताओं ने किया भावपूर्ण स्‍मरण

देहरादून, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्‍मतिथि पर गुरुवार को विभिन्‍न जिलों में सादगीपूर्वक मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर भावपूर्ण स्‍मरण किया। 

loksabha election banner

ऋषिकेश में  नगर निगम परिसर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा की सफाई करने के साथ कार्यकर्त्‍ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। इस मौके पर एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का सपना देखा था।

उनकी सोच युवाओं के विकास के साथ देश के विकास को लेकर थी। इस मौके पर पार्षद जगत सिंह नेगी, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, विजयलक्ष्मी शर्मा, तनवीर सिंह आदि कार्यकर्त्‍ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर 14 बीघा राजीव ग्राम के सुमन पार्क में पौधारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हिमांशु विजल्‍वाण, महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, विनोद सकलानी, अर्जुन डंगवाल, विनोद विजल्‍वाण, अमित चौहान, विजेंद्र पयाल, मनीष कुकरेती, ऋतिक कुमार, कुलदीप उनियाल, राजन बिष्ट आदि मौजूद रहे। इसके अलवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री जयपाल जाटव के साथ कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने मुनिकीरेती स्थित कुष्ठ कॉलोनी में फल वितरित किए।

विकासनगर में युवा कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने किया पौधारोपण

विकासनगर में युवा कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्‍मतिथि पर विभिन्‍न जगहों में पौधारोपण किया। कार्यकर्त्‍ताओं ने इस कार्यक्रम में उत्‍साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर यश शर्मा ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही देश में टैक्नोलॉजी को बढ़ाया। देश को कंप्यूटरकृत कर रोजगार की स्थिति को मजबूत किया। लेकिन, आज इसके विपरीत युवा बेरोजगार हो चुका है। इस मौके पर साहिल, रूचिन राठौड़, दीपक चौहान, मोहित राठौड़, साहिबा, साक्षी, फातिमा, प्रशांत आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: विधायक महेश नेगी पर आरोप साबित हुआ तो कार्रवाई करेगी भाजपा

दून में प्रति‍मा की नहीं हुई सफाई

पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय राजीव गांधी के जन्‍मदिवस पर देहरादून के तहसील स्थित राजीव गांधी कॉम्‍पलेक्‍स में कांग्रेस कार्यकत्‍ताओं ने कार्यक्रम तो पूरा किया गया, लेकिन प्रतिमा  को ठीक प्रकार से साफ तक नहीं किया गया। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में विधायकों के वेतन-भत्तों में कटौती करने के फैसले को लागू करने के लिए अध्यादेश लाई सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.