Move to Jagran APP

भारी मतों से थराली की जंग जीतेगी कांग्रेस: प्रीतम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दावा किया कि विस की थराली सीट का उपचुनाव कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। कहा कि हम मित्र विपक्ष नहीं, सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे।

By Edited By: Published: Mon, 21 May 2018 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 05:05 PM (IST)
भारी मतों से थराली की जंग जीतेगी कांग्रेस: प्रीतम
भारी मतों से थराली की जंग जीतेगी कांग्रेस: प्रीतम

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दावा किया कि विधानसभा की थराली सीट का उपचुनाव कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। कांग्रेस भवन में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि थराली विस क्षेत्र में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों को जनता याद कर रही है। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के सवा साल के कार्यकाल में वहां कुछ भी नहीं हुआ। निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तीन मई को निकायों का कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव होने थे, मगर राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं थी। यदि वक्त पर चुनाव होते तो भाजपा की हार तय थी। इसीलिए भाजपा सरकार ने सीमा विस्तार का खेल खेला और जानबूझकर इसमें कमियां छोड़ने का काम किया। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी फैसले लेने का आरोप भी लगाया। कहा कि विस चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने भाजपा की सरकार बनने पर किसानों के ऋण माफ करने की बात कही थी। भाजपा के दृष्टिपत्र में भी यह शामिल है। सरकार बनने के बाद पीएम कह रहे हैं कि ऋण माफी का विषय राज्य का है और मुख्यमंत्री लगातार कह रहे हैं कि ऋण माफ नहीं करेंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्य में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं और अब तक यह आंकड़ा नौ पहुंच गया है। उन्होंने सवाल किया कि किसानों की आत्महत्या पर सरकार क्यों मौन है। इसका जवाब राज्य सरकार को देना ही होगा। 

उन्होंने कहा कि देहरादून में राजीव गांधी स्पो‌र्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने की कोशिशें हो रही हैं। यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। यदि सरकार ने स्टेडियम का नाम बदला तो इसका विरोध किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार के फैसलों का कांग्रेस मुखर होकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि हम मित्र विपक्ष नहीं। हर गलत फैसले का सड़क से सदन तक विरोध किया जाएगा। 

कर्नाटक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने वहां लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया, जबकि कांग्रेस, जेडीएस व निर्दलीयों ने लोकतंत्र को बचाने का। उन्होंने कहा कि देश में परिस्थितियां अब कांग्रेस के पक्ष में हैं। कर्नाटक 2019 का रोडमैप भी है और भाजपा की विदाई तय है। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, पृथ्वीराज चौहान, लालचंद शर्मा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भाजपा के मंसूबों पर पानी फिरने से कांग्रेस ने मनाया जश्न

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में गिरी बीजेपी सरकार, कांग्रेस ने इस तरह मनाया जश्न 

यह भी पढ़ें: थराली का संदेश निकाय और 2019 के लिए महत्वपूर्ण: जाजू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.