Move to Jagran APP

बढ़ती कीमतों के खिलाफ छह जुलाई से पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश व्यापी कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके तहत छह जुलाई से पेट्रोल पंपों पर विरोध जताया जाएगा।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 09:43 AM (IST)
बढ़ती कीमतों के खिलाफ छह जुलाई से पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
बढ़ती कीमतों के खिलाफ छह जुलाई से पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

देहरादून, जेएनएन। दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश व्यापी कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके तहत छह जुलाई से पेट्रोल पंपों पर विरोध जताया जाएगा। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश भर में पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ लंबी लड़ाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत छह जुलाई को प्रातः साड़े ग्यारह बजे प्रदेश भर के सभी पेट्रोल पम्पों से की जाएगी। 

इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सात-सात लोगों की टोलियां बनाएंगे। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी,  जिला व महानगर अध्यक्ष, ब्लॉक व न्याय पंचायत वार्ड के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बताया कि एक घंटे पेट्रोल पंप पर उपस्थित रह कर हाथों में तख्तियां ले कर पेट्रोल डीजल मूल्यों से हो रही लूट का वोरोध प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान पंप पर पेट्रोल डीजल भरवाने वाले उपभोक्ताओं को पार्टी की ओर से तैयार पर्चा सौंपेंगे। 

धस्माना ने बताया कि छह जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह देहरादून शहर के किसी एक पेट्रोल पंप से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। हर जिले में पार्टी के जिला अध्यक्षों के संयोजकत्व में जिला महानगरों के सभी पम्पों में एक साथ कार्यक्रम होगा। 

उन्होंने कहा कि हर सप्ताह के सोमवार को साढ़े ग्यारह से साढ़े बारह तक एक घंटे यह कार्यक्रम चलेगा। यह तब तक चलेगा, जब तक केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही लूट को समाप्त कर जनता को राहत नहीं दे देती।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि और बेलगाम होती महंगाई को लेकर  ऋषिकेश की श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश व केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खारोला ने कहा की जहां एक तरफ प्रदेश की जनता कोरोना महामारी की वजह से बेरोजगारी की मार झेल रही है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर आम लोगों का जीना मुश्किल कर रही है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने की भाजपा सरकार की निंदा, कहा- आमजन के प्रति नहीं है संवेदनशील  

कहा कि प्रदेश की गरीब जनता को और अधिक गर्त में डालने का काम कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, पीसीसी सदस्य जय सिंह रावत, विजयपाल रावत, भगवती प्रसाद सेमवाल, देव पोखरियाल, सोहनलाल रतूड़ी, देवी प्रसाद व्यास मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भाजपा की वर्चुअल रैली में बोले निशंक, कोरोना से जंग जीतेगा देश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.