कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस जारी रखेगी लड़ाई
विकासनगर कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के माध्यम से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने काूनन को किसान विरोध बताया और इसके खिलाफ निरंतर अभियान जारी रखने का निर्णय लिया।
संवाद सहयोगी, विकासनगर: कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के माध्यम से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत सहसपुर क्षेत्र के कई गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कृषि कानूनों को किसानों के शोषण के लिए बना काूनन बताया। उन्होंने कहा कि जब तक कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के सिंहनीवाला, शीशमबाड़ा, रामपुर व शंकरपुर में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीण किसानों को कृषि कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व दर्जाधारी आकिल अहमद ने कृषि कानूनों को किसानों के लिए नुकसानदायक बताया। कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के शोषण की योजना पर काम करते हुए कानून लागू किया है। इसका मकसद किसानों से मनमानी कीमतों पर उनकी फसलों को खरीदकर देश के कुछ खास उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाना है। कांग्रेस पार्टी की कानूनों को लेकर नीति स्पष्ट है, सरकार जब तक कानूनों को वापस नहीं लेगी, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान हाजी नूर हसन, तनवीर, वाहिद इकबाल, मौहम्मद शहजाद, हाजी असलम, मौहम्मद अरशद, हाजी अमजद, नसीबू हुसैन, दिलशाद अहमद, शराफत अली, विपिन कुमार, इरशाद अली, हसीन, सचिन, सुएब अली, मासूम अली, राजू, हाजी शहजाद, हाजी इकबाल आदि उपस्थित रहे।