कांग्रेस ने राज्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन, पढ़िए पूरी खबर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन किया।
देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की शहादत के चलते राज्य की स्थापना संभव हुई। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर उन्हें पिथौरागढ़ उपचुनाव की तैयारी और रुड़की नगर निगम चुनाव के संबंध में जानकारी दी।
प्रीतम सिंह ने राज्यवासियों को भी राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में सभी वर्गों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन को तन, मन, धन से पल्लवित और पोषित करने का काम किया है। राज्य आंदोलन में देशभर में प्रवासी उत्तराखंडियों के योगदान की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें: राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य स्थापना दिवस को मनाया राज्य गौरव दिवस के रूप में
उधर, बीते रोज दिल्ली पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शनिवार को केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय नेताओं के साथ पिथौरागढ़ में 25 नवंबर को होने वाले उपचुनाव और रुड़की नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत व पूर्व दर्जाधारी अजय सिंह शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: राम जन्मभूमि पर निर्णय ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत