Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया आपदा प्रभावित देवप्रयाग का दौरा, प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनको हर मुमकिन मदद देने का भरोसा किया। आपदा प्रभावितों को मौलिक सुविधाएं और जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने जिला प्रशासन से बात की।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 05:41 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया आपदा प्रभावित देवप्रयाग का दौरा, प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया आपदा प्रभावित देवप्रयाग का दौरा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनको हर मुमकिन मदद देने का भरोसा किया। आपदा प्रभावितों को मौलिक सुविधाएं और जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस ने जिला प्रशासन से बात कर आवश्यक निर्देश दिए। 

loksabha election banner

देवप्रयाग दौरे के दौरान प्रीतम सिंह ने आपदा स्थल का जायजा लिया और वहां के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने  टिहरी के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर आपदा पीड़ितों को तत्काल राशन उपलब्ध कराने और ग्रामीणों को सुरक्षित विस्थापित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। प्रीतम सिंह ने कहा की कांग्रेस हर वक्त पीड़ितों की मदद के लिए सामर्थ्य के साथ समर्पण और सेवाभाव से जुटी हुई है। 

कांग्रेस पार्टी का हर एक साथी ग्रसित लोगों के सहयोग के लिए समर्पित है। इस दौरान नरेंद्रनगर जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व विधायक राजकुमार, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, प्रखर शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विकास चंद प्रयाल सहित अन्य कांग्रेस परिवार के अन्य सम्मानित जन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- राहत कार्यों में जुटें भाजपा कार्यकर्त्‍ता

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.